‘Dhurandhar2’ हुई Leak

‘Dhurandhar2’ हुई Leak: फिल्म देखने पर लगेगा 3 लाख का जुर्माना

5 mins read
36 views
March 23, 2026

Dhurandhar 2 Leak: Dhurandhar 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है। रिलीज से पहले ही इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे और उन शो में भी थिएटर हाउसफुल रहे। फिल्म ने आधिकारिक रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई शुरू कर दी थी। रिलीज के बाद भी हर दिन अच्छे कलेक्शन कर रही है।

Dhurandhar 2 की जबरदस्त कमाई के बीच फिल्म का HD प्रिंट ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे मेकर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है और पायरेसी एक गंभीर मुद्दा बन गई है।

अब सामने आई पायरेसी की बड़ी समस्या

जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ पायरेसी अब बड़ी चिंता बन गई है। फिल्म का HD प्रिंट ऑनलाइन लीक हो चुका है और तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है।

किन वेबसाइट्स पर लीक हुई फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का HD वर्जन कई पायरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। इनमें Tamilrockers, Filmyzilla, Filmy4wap, Bolly4u, Jio Rockers और 9xmovies जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यहां लोग फिल्म को फ्री में डाउनलोड और शेयर कर रहे हैं, जिससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। पायरेसी सिर्फ फिल्म के कलेक्शन को ही नहीं घटाती, बल्कि उन सभी लोगों की मेहनत को भी नुकसान पहुंचाती है जिन्होंने फिल्म बनाने में काम किया है।

READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी

गैरकानूनी डाउनलोड पर क्या है सजा

  • अगर कोई व्यक्ति इन वेबसाइट्स से फिल्म डाउनलोड करता है या शेयर करता है, तो यह भारत के Copyright Act, 1957 के तहत अपराध माना जाता है।
  • दोषी पाए जाने पर 3 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। कुछ मामलों में यह जुर्माना फिल्म के कुल बजट का 5% तक भी हो सकता है।
  • बार-बार ऐसा करने वालों को 3 महीने तक की जेल भी हो सकती है। यहां तक कि सिर्फ पायरेटेड फिल्म देखना भी कानून का उल्लंघन माना जा सकता है।

READ MORE: Battlefield 6 का सिंगल प्लेयर PC पर LEAK

लोगों से की गई अपील

लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे इस फिल्म को केवल सिनेमाघरों या आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही देखें। ऐसा करके आप न केवल कानून का पालन करेंगे, बल्कि फिल्म से जुड़े सभी लोगों की कड़ी मेहनत का सम्मान भी करेंगे।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

OnlyFans के मालिक लियोनिद राडविंस्की का निधन
Previous Story

OnlyFans के मालिक लियोनिद राडविंस्की का निधन

Realme Selfie Mirror Phone
Next Story

भारत में पहलीबार Selfie Mirror वाला फोन होने जा रहा है लॉन्च!

Latest from Entertainment

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss