F1 फिल्म ने बेस्ट साउंड का ऑस्कर जीता।

Apple की फिल्म ‘F1’ ने जीता ऑस्कर

4 mins read
107 views
March 17, 2026

Apple F1 film: Apple अब सिर्फ iPhone और लैपटॉप तक ही सीमित नहीं रही बल्कि अब Apple फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना रही है। हाल ही में उनकी ओरिजिनल फिल्म F1 ने 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट साउंड का ऑस्कर जीतकर यह दिखा दिया कि Apple अब हॉलीवुड में भी बड़ा नाम बन चुका है।

हॉलीवुड में Apple की बढ़ती पकड़: F1 फिल्म ने बेस्ट साउंड का ऑस्कर जीता। ब्रैड पिट की इस फिल्म में रोमांचक Formula 1 कहानी के साथ तकनीकी काम और पुरस्कारों का संगम है।

F1 की कहानी और खासियत

F1 फिल्म में ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं। यह कहानी एक पुराने Formula 1 ड्राइवर की है, जो गंभीर दुर्घटना के बाद रेसिंग में वापस लौटता है। वह एक युवा ड्राइवर के साथ मिलकर अपनी स्ट्रगलिंग टीम को फिर से जीत की राह पर लाने की कोशिश करता है।

फिल्म की तकनीकी खूबियों की भी तारीफ हुई है। इसे पहले ही BAFTA Film Awards में बेस्ट साउंड का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, F1 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पोर्ट्स फिल्म बन चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन और पुरस्कार जीतने से फिल्म की खासियत और बढ़ गई है।

READ MORE: कहां खुलने वाला है Apple का 6वां स्टोर?

Apple का लगातार बढ़ता नाम

Apple की हॉलीवुड में यह लगातार बढ़ती सफलता की कहानी है। Apple TV+ 2019 में लॉन्च हुआ था और तब से Apple ने कई बड़े पुरस्कार जीतने शुरू किए। CODA ने 2022 में बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर जीता। The Boy, the Mole, the Fox and the Horse को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके अलावा Killers of the Flower Moon को भी कई ऑस्कर नामांकन मिले।

READ MORE: UAE में सुरक्षा कारणों से Apple के ऑफिस और स्टोर्स बंद

क्यों खास है यह जीत

इन जीत से साफ है कि Apple अब सिर्फ कंटेंट बना रही है, बल्कि पारंपरिक हॉलीवुड स्टूडियोज के साथ सीधे मुकाबला कर रही है। F1 की सफलता कहानी, तकनीकी काम और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड इसे और खास बनाते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

ChatGPT छोड़कर Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं यूजर्स?
Previous Story

ChatGPT छोड़कर Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं यूजर्स?

Huawei Mate 80 Pro हुआ ग्लोबल, जानिए कीमत और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन
Next Story

Huawei Mate 80 Pro हुआ ग्लोबल, जानिए कीमत और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन

Latest from Entertainment

Don't Miss