NAFIS report

क्या है NAFIS? ऐसे रखता है क्रिमिनल का डेटा

5 mins read
1.2K views
March 3, 2025

NCRB ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान के माध्यम से पहचाने गए अपराधियों की सूची जारी की गई है।

NAFIS Report: आने वाले समय में देश में अपराधियों की शामत आने वाली है। देश में अपराध रोकने के लिए सरकार ने अच्छे अरेंजमेंट किए हैं। हाल ही में, राष्ट्रीय अपराध एवं अभिलेख ब्यूरो ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान के जरिए पहचाने जाने वाले अपराधियों की लिस्ट जारी की गई है, जिसके बाद इस टेक्नोलॉजी की काफी चर्चा हो रही है।

राष्ट्रीय अपराध एंव अभिलेख ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर 2023 तक NAFIS में 9,284,811 फिंगरप्रिंट पर्चियां उपलब्ध हैं, जिनमें अपराधियों के बारे में पूरी इन्फॉर्मेशन है। अब पुलिस और संबंधित अधिकारियों के लिए अपराधियों को पकड़ना आसान हो जाएगा। इसका फायदा देश के सभी राज्यों की पुलिस को होगा।

NAFIS की क्या है खूबियां

NAFIS सिस्टम की हेल्प से पुलिस के लिए अपराधियों को पकड़ना आसान हो रहा है। अगर कहीं कोई घटना होती है, तो जांच एजेंसियां ​​वहां से फिंगर प्रिंट इकट्ठा करके अपने डेटाबेस में डाल देती हैं। इसके बाद स्कैन करने पर अगर उस अपराधी का कोई पुराना फिंगर प्रिंट मैच होता है तो उसे तुरंत पकड़ लिया जाएगा।

रियल टाइम डेटा

NAFIS राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को 24X7 आधार पर रियल टाइम में आपराधिक फिंगरप्रिंट डेटा अपलोड करने और उसका पता लगाने में मदद करता है। NAFIS को 1,377 स्थानों पर ऑपरेटिड किया गया है, जिसमें सभी जिले, पुलिस आयुक्तालय, राज्य फिंगरप्रिंट ब्यूरो और NIA, CBI, NCB और IB जैसी सेंट्रल लॉ प्रवर्तन इन्फोर्समेंट ​​शामिल हैं।

कैसी है राज्यों की स्थिती

इस प्रणाली से पकड़े गए अपराधियों में सबसे अधिक संख्या मध्य प्रदेश से थी, जिसमें 2023 में गंभीर चोट, हत्या और बलात्कार के आरोपियों को इस तकनीक के माध्यम से पकड़ा गया। वहीं, पंजाब, महाराष्ट्र और हरियाणा राज्यों में कई मामले सुलझाए गए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Miracle Mind App
Previous Story

सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया Sadhguru का AI ऐप

top 5 smartphone
Next Story

5 प्वॉइंट्स में समझें क्यों न खरीदें 128GB स्टोरेज वाला फोन?

Latest from Cybersecurity

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

Russian cyber espionage:  अमेरिका ने एक बड़े साइबर जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है। जिसमें साधारण घरेलू इंटरनेट Router को हथियार

Don't Miss