इस नंबर से कॉल आए तो तुरंत हो जाएं अलर्ट

इस नंबर से कॉल आए तो तुरंत हो जाएं अलर्ट

6 mins read
1.2K views
May 17, 2025

पाकिस्तान का ISPR भारतीय को निशाना बना रहा है। वह आम लोगों को खुद को भारतीय बताकर कॉल कर रहे हैं और उनसे ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी मांगने की कोशिश कर रहे हैं।

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जहां एक तरफ सीजफायर का ऐलान किया गया है। वहीं, खतरा अब आपके मोबाइल फोन पर पहुंचने लगा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में नई चेतावनी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी अब फोन कॉल्स के जरिए भारतीयों से इन्फोर्मेशन चुराने की कोशिश कर रही है।

कैसे हो रहा है धोखा?

पाकिस्तानी एजेंट्स खुद को भारतीय सेना या इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर भारत के पत्रकारों, आम नागरिकों और रिटायर्ड सेना के अफसरों से इन्फोर्मेशन मांग रहे हैं। क्रिमिनल्स बहुत चालाकी से उन्हें अपनी बातों में फंसाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर जैसे सेंसेटिव टॉपिक पर सवाल पूछते हैं।

कौन से नंबर से सावधान रहें?

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने +91 7340921702 नंबर के बारे में अलर्ट जारी किया है। यह नंबर भारत का दिखता तो है, लेकिन यह पाकिस्तानी नंबर है। दरअसल, इसमें स्पूफिंग टेक्नोलॉजी का यूज कर किया गया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से असली नंबर को छिपाया जा सकता है और धोखाधड़ी की जा सकती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

आजकल कुछ लोग सरकारी अफसर बनकर फोन कर रहे हैं और भारतीयों से पर्सनल जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आता है और सामने वाला खुद को आर्मी या इंटेलिजेंस अफसर बताता है, तो उसकी पहचान पक्के तौर पर कन्फर्म किए बिना कोई भी जानकारी ना दें। अगर कॉल पर जरा भी शक हो, तो तुरंत फोन काटें और नंबर ब्लॉक कर दें। इस तरह की कॉल की जानकारी अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पोर्टल पर जरूर दें।

लिंक्स और फाइलों से भी हो सकता है खतरा

  • अगर किसी अनजान नंबर से आपको WhatsApp, ईमेल या सोशल मीडिया पर कोई लिंक, वीडियो, फोटो या फाइल मिलती है, तो उस पर क्लिक करने से बचें।
  • इन फाइलों में exe जैसे नाम होते हैं, जो दिखने में असली लगते हैं, लेकिन असल में इनमें वायरस होता है।
  • ये वायरस आपके फोन या कंप्यूटर से जानकारी चुरा सकता है या सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

UTKFace
Previous Story

AI लाया नया टूल, सेल्फी से पता चलेगी आपकी असली उम्र और हेल्थ स्टेटस!

keyboard की F और J पर होती हैं ये सीक्रेट लाइनें, जाने इसके फायदे
Next Story

keyboard की F और J पर होती हैं ये सीक्रेट लाइनें, जाने इसके फायदे

Latest from Cybersecurity

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

साइबर जंग का नया हथियार बना राउटर! रूस के जासूसी नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

Russian cyber espionage:  अमेरिका ने एक बड़े साइबर जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करने का दावा किया है। जिसमें साधारण घरेलू इंटरनेट Router को हथियार

Don't Miss