NFT हैक से पहले Yuga Labs ने बचाए 68 दुर्लभ डिजिटल एसेट्स

NFT हैक से पहले Yuga Labs ने बचाए 68 दुर्लभ डिजिटल एसेट्स

7 mins read
19 views
June 8, 2026

NFT Crypto Security: क्या करोड़ों रुपये के NFT कुछ ही मिनटों में चोरी हो सकते थे? NFT दुनिया से जुड़ी एक ताज़ा घटना ने डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। NFT कंपनी Yuga Labs ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 68 हाई-वैल्यू NFT को संभावित चोरी से बचा लिया। यह खतरा Flooring Protocol में मिली एक गंभीर तकनीकी खामी के कारण पैदा हुआ था। कंपनी के CEO Michael Figge ने बताया कि सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद से एक आपातकालीन ‘व्हाइट-हैट रिकवरी ऑपरेशन’ चलाया गया, जिससे कई दुर्लभ NFT सुरक्षित किए गए।

Flooring Protocol की तकनीकी खामी से कई महंगे NFT खतरे में आए, Yuga Labs और सुरक्षा विशेषज्ञों ने मिलकर दर्जनों डिजिटल कलेक्टिबल्स को सुरक्षित किया।

Flooring Protocol की खामी कैसे बनी बड़ा खतरा?

सुरक्षा शोधकर्ताओं ने पाया कि हमलावर Flooring Protocol के सिस्टम में मौजूद एक कमजोरी का फायदा उठा रहे थे। इस खामी के जरिए हमलावर बेहद कम मात्रा में Wrapped Ether (WETH) जमा करके सिस्टम को धोखा दे सकते थे। इसके बाद वे बड़ी संख्या में नकली fpTokens बना लेते थे। यही टोकन प्लेटफॉर्म पर लॉक किए गए महंगे NFT तक पहुंच बनाने का रास्ता बन रहे थे। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या प्रोटोकॉल की ओनरशिप और अकाउंटिंग सिस्टम में हुई गंभीर चूक की वजह से पैदा हुई।

Yuga Labs ने बचाए कई दुर्लभ NFT

खतरे की जानकारी, मिलते ही Yuga Labs, डेवलपर्स और सुरक्षा शोधकर्ताओं ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान कुल 68 NFT सुरक्षित किए गए। इनमें शामिल हैं।

  • 29 Bored Ape Yacht Club NFT
  • 4 Mutant Ape NFT
  • 2 CryptoPunks
  • 1 Azuki
  • 1 BAKC NFT
  • 26 Captains NFT
  • 1 Moonbird
  • 2 Doodles NFT
  • 2 Elementals NFT

हालांकि, कंपनी ने स्वीकार किया है कि कुछ NFT अभी भी हमलावरों के कब्जे में हैं।

READ MORE: Arthur Hayes ने ZEC बेचा, Orchard Pool Exploit के बाद बड़ा फैसला लिया

विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

Yuga Labs के ब्लॉकचेन विशेषज्ञ 0xQuit ने यूजर्स को फिलहाल Flooring Protocol में नए NFT जमा न करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि जब तक डेवलपर्स पूरी तरह सुरक्षा पैच जारी नहीं करते, तब तक जोखिम बना रह सकता है। ब्लॉकचेन सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि NFT और DeFi प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन उनके स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में मौजूद छोटी सी गलती भी करोड़ों रुपये के नुकसान का कारण बन सकती है।

एक साइबर सुरक्षा विश्लेषक ने कहा, ‘डिजिटल एसेट्स की दुनिया में सुरक्षा अब विकल्प नहीं बल्कि जरूरत बन चुकी है। निवेशकों को केवल प्रोजेक्ट की लोकप्रियता नहीं, उसकी तकनीकी मजबूती भी देखनी चाहिए।’

READ MORE: सट्टेबाजी में फंसा Polymarket, दक्षिण कोरिया पुलिस ने शुरू की जांच

NFT इंडस्ट्री के लिए बड़ा सबक

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि ब्लॉकचेन तकनीक मजबूत होने के बावजूद स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट की कमजोरियां बड़ा खतरा बन सकती हैं। समय रहते कार्रवाई न होती तो कई दुर्लभ NFT हमेशा के लिए चोरी हो सकते थे। आने वाले दिनों में Flooring Protocol की ओर से सुरक्षा अपडेट जारी किए जाने की उम्मीद है। वहीं NFT निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि बाकी प्रभावित एसेट्स को कैसे सुरक्षित किया जाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple WWDC 2026 आज से Live, iOS 27 और नई AI Siri लॉन्च
Previous Story

Apple WWDC 2026 आज से Live, iOS 27 और नई AI Siri लॉन्च

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss