Bitcoin ने रचा इतिहास, Realized Market Cap पहुंचा 1 ट्रिलियन के पार

Bitcoin ने रचा इतिहास, Realized Market Cap पहुंचा 1 ट्रिलियन के पार

4 mins read
909 views
July 19, 2025

Bitcoin का मार्केट कैप भले ही कीमत के हिसाब से ऊपर-नीचे होता रहता है मगर Realized Cap उसी कीमत पर बेस्ड होता है

Realized Market Cap : Bitcoin इन्वेस्टर्स के लिए बड़ी खुशखबरी देखने को मिली है। पहली बार इसका Realized Market Cap 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। ये आंकड़ा इस बात को भी इंडिकेट करता है कि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टरों का भरोसा Bitcoin में अब भी बना हुआ है। Bitcoin का मार्केट कैप भले ही कीमत के हिसाब से ऊपर-नीचे होता रहता है मगर Realized Cap उसी कीमत पर बेस्ड होता है जिसपर Bitcoin को आखिरी बार खरीदा या बेचा गया था।

2022 से 2025 तक की रिकवरी

2022 में जब Bitcoin की कीमत गिरकर 16,000 डॉलर तक हो गई थी तब कई लोगों ने इसे Crypto का अंत मान लिया था, लेकिन बाद में यह धीरे-धीरे रिकवरी कर चुका था। 2023 के मिडिल तक BTC 30,000 डॉलर तक पहुंचा था, 2024 में इसमें तेजी से उछाल आया और इसकी कीमत 70,000 डॉलर को पार कर गई थी। वहीं, मई 2025 में Bitcoin ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 118,600 डॉलर का आंकड़ा छू लिया।

Crypto

Realized Cap में जबरदस्त ग्रोथ

2022 में Realized Market Cap की कीमत 400 बिलियन डॉलर थी, जो 2025 में बढ़कर 950 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुक है। अब यह 1 ट्रिलियन डॉलर पार कर गया है। यह इस बात का संकेत है कि इन्वेस्टरों ने बिना कुछ सोचे लगातार Bitcoin को खरीदा है।

SOPR डेटा से चेतावनी

SOPR डेटा से चेतावनी

  • CryptoQuant के अनुसार, SOPR इंडिकेटर 02 के करीब पहुंच गया है जो आमतौर पर प्रॉफिट बुकिंग का संकेत देता है।
  • 2024 में जब SOPR इस लेवल पर था तो उस समय Bitcoin की कीमत में 18% की गिरावट आई थी।
  • मार्च 2025 में भी ऐसी ही गिरावट देखी गई थी।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/banking/belgium-kbc-bank-offer-crypto-bitcoin-ethereum-trading/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/top-5-reasons-for-bitcoin-falling-down-crypto-market/

ETF की मजबूत डिमांड और उम्मीदें

हालांकि, शॉर्ट टर्म में कुछ गिरावट हो सकती है लेकिन Spot ETF में बढ़ती मांग और एक्सचेंज पर कम होती सप्लाई यह दिखाती है कि इन्वेस्टरों का भरोसा मजबूत हुआ है। Galaxy Digital और बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स अब भी BTC खरीद रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

FAU-G Bharat League शुरू, मिलेगा 3 लाख का इनाम
Previous Story

FAU-G Bharat League शुरू, मिलेगा 3 लाख का इनाम

Elon Musk 'AI गर्लफ्रेंड' के बाद ला रहें 'AI मजनू आशिक'
Next Story

Elon Musk ‘AI गर्लफ्रेंड’ के बाद ला रहें ‘AI मजनू आशिक’

Latest from Bitcoin

Don't Miss