Thumzup Media ने खरीदे 7.5 मिलियन Dogecoin

Thumzup Media ने खरीदे 7.5 मिलियन Dogecoin, बड़े निवेश की तैयारी

4 mins read
1K views
September 19, 2025

Thumzup Crypto Investment: Thumzup Media Corporation ने Crypto वर्ल्ड में एक अनोखा कदम उठाते हुए लगभग 7.5 मिलियन Dogecoin टोकन खरीदे हैं। इनकी कुल कीमत करीब 2 मिलियन डॉलर है और औसत खरीद 0.2665 डॉलर प्रति टोकन रहा है। यह कंपनी का Dogecoin इकोसिस्टम में सीधा और मजबूत एंट्री माना जा रहा है।

Dogecoin को लेकर Thumzup का बड़ा दांव! कंपनी ने 2 मिलियन डॉलर का निवेश किया और माइनिंग ऑपरेशन भी खरीदा। साथ ही अमेरिका में पहला DOGE ETF भी लॉन्च हो गया है।

Dogecoin माइनिंग में बढ़ा कदम

Thumzup ने यह भी घोषणा की है कि वह DogeHash, एक Dogecoin माइनिंग ऑपरेशन का अधिग्रहण करने जा रहा है। फिलहाल, DogeHash के पास 2,500 एडवांस्ड माइनिंग रिग्स हैं और अतिरिक्त 1,000 यूनिट्स इस साल के अंत तक इंस्टॉल होने वाले हैं। यह विस्तार Thumzup के हाल ही में हुए 50 मिलियन डॉलर के कॉमन स्टॉक ऑफरिंग के बाद हो रहा है जिसमें कंपनी ने 10 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से निवेश जुटाया था। जुटाई गई रकम से और क्रिप्टोकरेंसी व उच्च क्षमता वाले माइनिंग रिग्स खरीदे जाएंगे।

READ MORE: 21Shares ने दायर किया SEI ETF का आवेदन

Dogecoin ETFs से बढ़ी उम्मीदें

कंपनी का कहना है कि Dogecoin का अधिग्रहण उनकी ट्रेजरी के लिए एक रणनीतिक कदम है। यह समय भी खास है क्योंकि हाल ही में REX-Osprey द्वारा नए DOGE एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) लॉन्च किए गए हैं।

Thumzup के सीईओ रॉबर्ट स्टील ने कहा कि Dogecoin की बढ़ती पहचान और आने वाले ETFs का लॉन्च पूरे डिजिटल एसेट सेक्टर के लिए एक परिवर्तनकारी पल है। हमारा हालिया निवेश और माइनिंग पहल Dogecoin को एक समुदाय आधारित और प्रोडक्टिव डिजिटल एसेट के रूप में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

READ MORE: Jordan Jefferson बने Thumzup के क्रिप्टो सलाहकार बोर्ड के नए सदस्य

लीडरशिप में भी बदलाव

कंपनी अपनी लीडरशिप को भी मजबूत कर रही है। हाल ही में DogeOS के सीईओ और MyDoge लीडर जॉर्डन जेफरसन और DogeOS के हेड ऑफ इकोसिस्टम एलेक्स हॉफमैन को Thumzup के क्रिप्टो एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

भूटान की बिटकॉइन रणनीति, $40 मिलियन का ट्रांसफर और वैश्विक बाजार पर असर

SBI Hyper Deposit_ जापान में XRP और बैंकिंग को जोड़ती नई स्मार्ट सेवा
Next Story

SBI Hyper Deposit: जापान में XRP और बैंकिंग को जोड़ती नई स्मार्ट सेवा

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss