SEC के नए फ्रेमवर्क में Solana, XRP और Dogecoin के ETF आवेदन हुए पेश

SEC के नए फ्रेमवर्क में Solana, XRP और Dogecoin के ETF आवेदन हुए पेश

3 mins read
1.1K views
September 19, 2025

US Crypto Regulations: अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने Cryptocurrency निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब SEC ने जनरल लिस्टिंग स्टैंडर्ड्स जारी किए हैं जिसके तहत एक्सचेंज आसानी से ETPs लिस्ट कर सकेंगे। इसमें Crypto एसेट्स भी शामिल होंगे।

SEC के नए लिस्टिंग स्टैंडर्ड्स से क्रिप्टो निवेश और आसान हुआ। जानें Bitcoin, Ethereum और अन्य टोकन ETF में निवेश के नए अवसर।

पहले Crypto से जुड़े ETF की मंजूरी हर बार अलग-अलग केस के आधार पर दी जाती थी, लेकिन अब इस नए नियम से प्रक्रिया आसान हो गई है। इसका फायदा यह होगा कि सिर्फ Bitcoin और Ethereum ही नहीं बल्कि कई और Crypto टोकन ETF के रूप में मार्केट में आ पाएंगे।

READ MORE: अमेरिकी SEC ने स्पॉट क्रिप्टो ETF मंजूरी प्रक्रिया को आसान बनाया

इस फैसले के बाद Solana, XRP और Dogecoin ने ETF के लिए आवेदन कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सैकड़ों और Crypto ETF के लिए अप्लाई करेंगे। इससे निवेशकों के लिए Crypto मार्केट में एंट्री करना और भी आसान होगा और संस्थागत निवेशक भी आकर्षित होंगे।

READ MORE: SEC की Crypto टीम ने शुरू की हाई प्रोफाइल मीटिंग्स

अमेरिका Crypto Regulation में पहले से ही आगे है। 2024 में पहला स्पॉट Bitcoin ETF आया था, जिसमें अरबों डॉलर का निवेश हुआ। वहीं, हाल ही में SEC ने ग्रेस्केल डिजिटल लार्ज कैप फंड (GDLC) को मंजूरी दी गई। इसमें Bitcoin, Ethereum , XRP, Solana और Cardano शामिल हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Shiba Inu के लिए नया मुकाम: Coinbase पर लॉन्च हुआ 1k Shib Index
Previous Story

Shiba Inu के लिए नया मुकाम: Coinbase पर लॉन्च हुआ 1k Shib Index

Microsoft का Wisconsin में 7 अरब डॉलर का बड़ा निवेश
Next Story

Microsoft का Wisconsin में 7 अरब डॉलर का बड़ा निवेश

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss