Mt. Gox की रिपेमेंट फिर टली, अब अक्टूबर 2026 तक इंतजार

Mt. Gox की रिपेमेंट फिर टली, अब अक्टूबर 2026 तक इंतजार

5 mins read
898 views
October 27, 2025

Mt. Gox repayment:  बैंकक्रप्ट क्रिप्टो एक्सचेंज Mt. Gox ने अपनी लंबित रिपेमेंट प्रक्रिया की डेडलाइन फिर से बढ़ा दी है। नई तारीख अब 31 अक्टूबर 2026 है। यह ऐलान सोमवार को Rehabilitation Trustee नोबुआकि कोबायाशी ने किया। इससे पहले रिपेमेंट की आखिरी डेडलाइन 31 अक्टूबर 2025 थी।

Mt. Gox के क्रेडिटर्स के लिए बुरी खबर। रिपेमेंट प्रक्रिया अब 31 अक्टूबर 2026 तक टली, तकनीकी और डॉक्यूमेंट समस्याओं के कारण हजारों लोग इंतजार कर रहे हैं।

तीसरी बार हुई देरी

यह Mt. Gox की रिपेमेंट प्रक्रिया में तीसरी बार देरी है। सबसे पहले इसे 31 अक्टूबर 2023 के लिए तय किया गया था। ट्रस्टी ने बताया कि कई क्रेडिटर्स को अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। इसके पीछे मुख्य कारण इनकंप्लीट दस्तावेज और तकनीकी समस्याएं हैं। ट्रस्टी ने कहा कि जिन क्रेडिटर्स ने सभी शर्तें पूरी कर ली हैं उन्हें बेस रिपेमेंट, एर्ली लंप-सम रिपेमेंट और इंटरमीडिएट रिपेमेंट मिल चुकी है, लेकिन अभी भी कई क्रेडिटर्स का पैसा बाकी है।

READ MORE: Ukrain के क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर की मौत, पुलिस ने Telegram पर दी जानकारी

अब तक की प्रगति

  • Gox लगभग 10 साल पहले डूबा था। टोक्यो स्थित यह एक्सचेंज कभी दुनिया का सबसे बड़ा Bitcoin ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म था। 2014 में लगभग 850,000 BTC चोरी हो गए थे, जिसके बाद एक्सचेंज ने फंड विड्रॉल बंद कर दिया और बैंकक्रप्ट हो गया। इस घटना ने पूरी क्रिप्टो दुनिया में हड़कंप मचा दिया।
  • 2023 में ट्रस्टी ने रिपेमेंट प्लान का ऐलान किया। इसमें रिकवर किए गए लगभग 142,000 BTC, 143,000 Bitcoin Cash (BCH) और 69 बिलियन जापानी येन एसेट्स शामिल थे।
  • 2024 तक कुछ क्रेडिटर्स को Kraken और Bitstamp जैसी एक्सचेंजेस के जरिए पैसे मिलने शुरू हुए। 27 मार्च 2025 तक लगभग 19,500 क्रेडिटर्स को BTC और BCH में पैसा मिल चुका था।

READ MORE: जापान में जल्द खत्म होगी क्रिप्टो की अंदरूनी ट्रेडिंग, जानें क्यों ?

बाकी एसेट्स में और देरी

लेकिन अभी भी कई क्रेडिटर्स का पैसा बाकी है। कुछ लोग वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए, जबकि कुछ तकनीकी समस्याओं या दस्तावेज की कमी की वजह से अटके रहे। ट्रस्टी ने कहा कि रिपेमेंट प्रक्रिया जितना संभव हो सके उतनी जारी रहेगी, बशर्ते कोर्ट की अनुमति हो। डेटा के अनुसार, Mt. Gox के पास अभी भी 34,689 BTC, लगभग 4 बिलियन डॉलर मूल्य के बचे हैं। ये एसेट्स भविष्य में बाकी क्रेडिटर्स को वितरित किए जाने की संभावना रखते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

- ऑस्ट्रेलिया में Microsoft पर केस दर्ज, लगा भटकाने का आरोप
Previous Story

ऑस्ट्रेलिया में Microsoft पर केस दर्ज, लगा भटकाने का आरोप

Coinbase समर्थित x402 प्रोटोकॉल में तेजी, लेनदेन में बड़ा इजाफा
Next Story

Coinbase समर्थित x402 प्रोटोकॉल में तेजी, लेनदेन में बड़ा इजाफा

Latest from Cryptocurrency

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

सिग्नल पर गाड़ी रूकते ही क्रिप्टो ट्रेडिंग! ऑटो ड्राइवर ने सबको किया हैरान!

Auto driver crypto trading: बेंगलुरु की सड़कों पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। आमतौर पर ट्रिफिक सिग्नल पर ऑटो चालक सवारी ढूंढते या

Don't Miss