Ransomware Attack

साइबर क्रिमिनल्स लोगों के संग कैसे करते हैं Ransomware Attack

5 mins read
1.4K views
February 21, 2025

Ransomware Attack के कई मामले सामने आए हैं। इन दावों में अटैकर आतंकवादियों के शेयर वापस पाने के लिए पैसे मांगते हैं।

Ransomware Attack: साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। इनमें से ही एक तरीका Ransomware Attack का है। क्रिमिनल्स इसमें आपके कंप्यूटर या सिस्टम को लॉक कर देते हैं, फिर उसे अनलॉक करने के लिए पैसे की डिमांड करते हैं। इससे सबसे ज्यादा खतरा कंपनियां, इंस्टीट्यूट और दूसरे संगठनों को है। इसके अलावा यह फ्रॉड किसी भी व्यक्ति के साथ भी हो सकता है। इससे जुड़े कई मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं Ransomware Attack क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

कैसे होता है फ्रॉड

अपराधी मलेशियस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी टारगेट सिस्टम में मैलवेयर को पहुंचाते हैं। यह मैलवेयर डिवाइस को लॉक कर सकता है या उसे इस्तेमाल करने लायक नहीं छोड़ेगा। यह डिवाइस से सारे डेटा चुरा सकता है, उसे डिलीट कर सकता है या एन्क्रिप्ट कर सकता है। यह मैलवेयर आपके डिवाइस से दूसरे लोगों या कंपनियों के डिवाइस पर भी हमला कर सकता है। इसके अलावा यह ऐसी सेवाओं की सदस्यता ले सकता है, जिसके लिए भारी शुल्क देना पड़ता है।

करते हैं पैसों की डिमांड

ऐसे हमलों के बाद अपराधी पैसों की डिमांड करते हैं। इसमें क्रिमिनल्स आमतौर पर cryptocurrency समेत कई दूसरी चीजों में पेमेंट करने के लिए कहते हैं, ताकि क्रिमिनल्स तक आप ना पहुंच सकें। ऐसे में अगर कोई पैसे भी देता है, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि क्रिमिनल्स आपके डिवाइस को अनलॉक कर देंगे या डेटा नहीं चुराएंगे।

ऐसे करें बचाव

  • Ransomware Attacks से खुद को बचाने का दूसरा कोई तरीका नहीं है। इसमें बस लोगों को अलग-अलग स्तरों पर अलर्ट होनी की जरूरत होती है।
  • अनसेफ, फेक और संदिग्ध वेबसाइट पर जाने से बचें। इसके अलावा किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से प्राप्त कोई ईमेल या लिंक को न खोलें।
  • अपने डेटा और फाइलों का रेगुलर तरीके से बैकअप लेते रहें। पॉसिबल हो तो डेटा का ऑफसाइट बैकअप बनाएं।
  • अपने सिस्टम को रेगुलर अपडेट करते रहें। अगर कोई सिक्योरिटी फॉल्स दिखें तो उसे दूर करें।
  • अगर आप Ransomware Attack का शिकार हो गए हैं, तो संक्रमित डिवाइस को बाकी नेटवर्क से अलग कर दें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

PhonePe
Previous Story

भारतीय शेयर मार्केट में अब PhonePe भी होगी लिस्ट

Google product
Next Story

भारत में Google खोलने जा रहा स्टोर, इन जगहों के नाम आएं सामने

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss