Bitcoin में चेतावनी! एक्सपर्ट की नई भविष्यवाणी ने मचाया हड़कंप

Bitcoin में चेतावनी! एक्सपर्ट की नई भविष्यवाणी ने मचाया हड़कंप

5 mins read
957 views
August 18, 2025

स्टीवन मैकक्लर्ग ने बताया कि अभी Bitcoin की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह Spot Bitcoin ETF में हो रहा इन्वेस्टमेंट और बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा खरीदारी है।

Bitcoin : दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin फिलहाल 1,17,000 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रही है लेकिन Crypto एक्सपर्ट और Canary Capital के CEO स्टीवन मैकक्लर्ग का मानना है कि इसकी कीमत में अभी और उछाल बाकी है। उनके अनुसार, इस साल Bitcoin 1,40,000 से 1,50,000 डॉलर तक जा सकता है। इस मामले में उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात की 50% से ज्यादा संभावना नजर आती है कि 2025 के अंत तक Bitcoin नई ऊंचाई छुएगा। हालांकि, 2026 में एक बड़ा Bear Market भी देखने को मिल सकता है।

अभी क्यों बढ़ रहा है Bitcoin?

स्टीवन मैकक्लर्ग ने बताया कि अभी Bitcoin की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह Spot Bitcoin ETF में हो रहा इन्वेस्टमेंट और बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा खरीदारी है। इसके अलावा कई Sovereign Wealth Funds भी Bitcoin को खरीदना शुरू कर चुके हैं जिससे मार्केट में तेजी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में इन संस्थागत इन्वेस्टमेंट में भले ही ब्रेक लगे लेकिन अब तक इनका योगदान Bitcoin की तेजी में बहुत ज्यादा है।

क्या अर्थव्यवस्था खतरे में?

स्टीवन मैकक्लर्ग ने अमेरिका की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उनके अनुसार student loan, credit card, यहां तक कि housing loan default भी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड से ऊपर जा चुके हैं। उन्होंने अनुमान लगाया है कि US Federal Reserve शायद सितंबर या अक्टूबर तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की SEC अब ऐसा ढांचा बना रही है जिससे Ethereum, XRP, Litecoin जैसे altcoins पर बेस्ड ETFs भी मार्केट में आ सकेंगे।

READ MORE: Galaxy Digital के CEO का दावा, Ethereum बनेगा अगला Crypto लीडर!

Bitcoin और Ethereum में इन्वेस्टमेंट, Altcoins का बढ़ा भरोसा

Ethereum पर आलोचना, Litecoin को सराहना

Ethereum के बारे में उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क थोड़ा पुराना लगता है और उनसे नए ऑल-टाइम हाई की उम्मीद कम है। वहीं उन्होंने Litecoin को ‘Bitcoin का सिल्वर’ बताया और कहा कि इस पर दोबारा भरोसा बढ़ रहा है। Litecoin के संस्थापक Charlie Lee नेटवर्क को और मजबूत बना रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Garena Free Fire MAX: 18 अगस्त के लेटेस्ट रिडीम कोड्स और एक्सक्लूसिव इन-गेम रिवॉर्ड्स
Previous Story

Garena Free Fire MAX: 18 अगस्त के लेटेस्ट रिडीम कोड्स और एक्सक्लूसिव इन-गेम रिवॉर्ड्स

क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर को $3.5 मिलियन की Mining Scam के लिए 1 साल जेल
Next Story

क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर को $3.5 मिलियन की Mining Scam के लिए 1 साल जेल

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss