Bakkt Holdings के शेयरों में 40% से अधिक की उछाल, Mike Alfred बने बोर्ड मेंबर

5 mins read
978 views
September 23, 2025

Bakkt Investment News: Bakkt Holdings के शेयर सोमवार को 40% से अधिक बढ़ गए हैं। यह उछाल तब आया जब टेक उद्यमी Mike Alfred को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, शाम 8:00 बजे तक शेयर 15.25 डॉलर पर 43% ऊपर कारोबार कर रहे थे।

Bakkt Holdings के शेयर 40% से अधिक बढ़े, Mike Alfred बने कंपनी के बोर्ड मेंबर। Alfred की रणनीति और अनुभव से कंपनी के डिजिटल एसेट्स में मजबूत होने की उम्मीद।

CEO का स्वागत

Bakkt के CEO Akshay Naheta ने Alfred का स्वागत करते हुए उन्हें ‘बेहद विशेषज्ञ, मजबूत नेटवर्क और संस्थागत विश्वसनीयता वाले नेता’ कहा है। Naheta ने बताया कि Alfred की सलाह कंपनी की रणनीति को मजबूत करने और शेयरहोल्डर्स को लंबी अवधि में लाभ देने में अहम भूमिका निभाएगी।

https://x.com/Bakkt/status/1970104356617036233?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1970104356617036233%7Ctwgr%5Ef0b8c312a2c75f085b79c5d8a4f095559757d24e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2025%2F09%2F23%2Fbakkt-shares-jump-40-after-mike-alfred-joins-board%2F

Mike Alfred का अनुभव

Mike Alfred डिजिटल एसेट्स उद्योग के जानकार और प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। वह Alpine Fox के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर हैं और Bitcoin माइनर Iren के बोर्ड मेंबर भी हैं। Alfred ने पहले Digital Assets Data की सह-स्थापना की थी, जिसे 2020 में NYDIG ने खरीदा था।

READ MORE: कर्ज संकट के दौर में रे डालिओ ने crypto को बताया डॉलर का हेज

Alfred ने कहा कि Bakkt के पास संस्थागत निवेशकों के लिए भरोसेमंद फिनटेक प्लेटफॉर्म बनाने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कंपनी के चार मुख्य विकास क्षेत्रों को साझा किया। इनमें डिजिटल एसेट ट्रेडिंग, Stablecoins पेमेंट्स, AI एजेंट्स और Bitcoin शामिल है। Alfred ने कहा कि मैं बोर्ड और लीडरशिप के साथ मिलकर Bakkt की रणनीति और मूल्य सृजन को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं।

READ MORE: इजराइल ने फ्रीज किए 187 क्रिप्टो वॉलेट, 1.5 मिलियन जब्त

Bakkt की हाल की गतिविधियां

2018 में स्थापित Bakkt व्यवसायों के लिए एंटरप्राइज क्रिप्टो सॉल्यूशंस प्रदान करता है। जून में कंपनी ने Bitcoin खरीदने के लिए 1 बिलियन डॉलर तक की इक्विटी और डेब्ट राइज करने की योजना बनाई थी। इसके एक महीने बाद Bakkt ने 75 मिलियन डॉलर का पब्लिक ऑफरिंग किया जिससे शेयर 40% गिर गए थे।

Mike Alfred की नियुक्ति Bakkt के लिए नए अध्याय की शुरुआत है। कंपनी अब डिजिटल एसेट्स में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है और निवेशक इस रणनीति के परिणामों पर बारीकी से नजर रखेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bain की चेतावनी: AI कंपनियों की बढ़ती खर्चीली दुनिया
Previous Story

Bain की चेतावनी: AI कंपनियों की बढ़ती खर्चीली दुनिया

Next Story

Huawei की 3 साल की रणनीति, AI चिप्स में Nvidia को पछाड़ने की तैयारी

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss