AGI की दहलीज पर Amazon को झटका, टॉप AI लीडर David Luan ने छोड़ी कमान

AGI की दहलीज पर Amazon को झटका, टॉप AI लीडर David Luan ने छोड़ी कमान

5 mins read
70 views
February 25, 2026

Amazon AGI Head Resigns: AI की दौड़ जिस मोड़ पर पहुंच चुकी है, वहां नेतृत्व में बदलाव भी बड़ी खबर बन जाता है। इसी कड़ी में Amazon की Artificial General Intelligence लैब के प्रमुख David Luan ने कंपनी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इन्हें जून 2024 में नियुक्त किया था। Luan यह फैसला उन्होंने अपनी स्टार्टअप Adept के acqui-hire डील के जरिए शामिल होने के दो साल से भी कम समय बाद लिया है।

AGI को लेकर तेज होती वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच Amazon के शीर्ष AI अधिकारी ने नई शुरुआत का संकेत दिया। जानिए अधिकारियों के बारे में विस्तार से।

LinkedIn पोस्ट से किया ऐलान

David Luan ने LinkedIn पोस्ट में बताया कि वह सप्ताह के अंत तक पद छोड़ देंगे और अब कुछ नया बनाने पर काम करेंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब AGI को लेकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है और बड़ी टेक कंपनियां भविष्य की AI क्षमताओं पर दांव लगा रही हैं।

AGI लैब की जिम्मेदारी और Nova Act

Amazon ने दिसंबर 2024 में सैन फ्रांसिस्को स्थित अपनी नई AGI लैब की कमान Luan को सौंपी थी। यह लैब दीर्घकालिक रिसर्च और उपयोगी AI एजेंट विकसित करने पर केंद्रित है। इसी टीम ने Nova मॉडल्स के विस्तार के रूप में Nova Act एजेंट पेश किया था। जिसे OpenAI के ChatGPT, Anthropic के Claude और Google के Gemini जैसे मॉडल्स की टक्कर में देखा जा रहा था।

READ MORE–  फोन नहीं, रोबोट! होगा MWC 2026 में HONOR का मेगा सरप्राइज

अंदरूनी पुनर्गठन के बाद विदाई

Luan का इस्तीफा Amazon के बड़े संगठनात्मक बदलाव के बाद आया है। पिछले साल कंपनी ने अपने AGI डिवीजन को क्लाउड यूनिट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष Peter DeSantis के अधीन ला दिया था। जिसे Amazon की AI रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव कहा गया। हलांकि कारण स्पष्ट नहीं है। कंपनी ने Adept की कुछ AI तकनीकों, मॉडल्स और डाटासेट्स को लाइसेंस भी किया।

READ MORE–  WhatsApp अब Windows 11 पर, चैट और कॉल का नया युग

FTC की बढ़ती निगरानी

बता दें कि AI acqui-hire डील्स पर नियामकीय नजर भी तेज हो चुकी है। Federal Trade Commission के चेयरमैन Andrew Ferguson ने संकेत दिया था कि ऐसी डील्स की समीक्षा की जाएगी। 2024 में Amazon द्वारा Adept कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर जांच भी शुरू की गई थी।

AGI की रेस और आगे की राह

AGI का लक्ष्य ऐसे AI सिस्टम तैयार करना है जो अधिकतर कार्यों में इंसानों के बराबर या उनसे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। Luan ने कहा है कि वह अब अपना पूरा समय AI सिस्टम्स को नई क्षमताएं सिखाने में लगाएंगे। ऐसे में उनका अगला कदम AI इंडस्ट्री के लिए काफी अहम साबित हो सकता।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Nvidia को चुनौती देने आया MatX, 500 मिलियन डॉलर की ताकत के साथ एंट्री
Previous Story

Nvidia को चुनौती देने आया MatX, 500 मिलियन डॉलर की ताकत के साथ एंट्री

OpenAI में अरविंद केसी की एंट्री, संभालेंगे वैश्विक भर्ती की जिम्मेदारी
Next Story

OpenAI में अरविंद केसी की एंट्री, संभालेंगे वैश्विक भर्ती की जिम्मेदारी

Latest from Companies

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

Indian Oil ONE app:  मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब रसोई गैस पर दिख रहा है। भारत सहित दुनियां के कई देशों में इसका असर पड़ा है। भारत में भी
सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon
ट्रंप ने टेक दिग्गजों से मांगी डेटा सेंटर के लिए बिजली की गारंटी

ट्रंप ने टेक दिग्गजों से मांगी डेटा सेंटर के लिए बिजली की गारंटी

Trump Tech Energy Pledge: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह व्हाइट हाउस में बड़ी टेक कंपनियों के नेताओं से मिलेंगे। इस बैठक में