Llama 4

Meta ने लॉन्च किया Llama 4, ChatGPT और Google Gemini को सीधे टक्कर

4 mins read
1.9K views
April 7, 2025

Meta ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल Llama 4 लॉन्च किया है जो अब WhatsApp में Meta AI असिस्टेंट की मदद करेगा।

Llama 4: Meta ने आखिरकार अपना नया AI मॉडल Llama 4 लॉन्च कर दिया है, जो अब WhatsApp, Messenger, Instagram और वेब वर्जन पर इस्तेमाल हो रहे Meta AI को पावर दे रहा है। ये नया मॉडल सीधे तौर पर OpenAI के ChatGPT और Google Gemini को चुनौती देने आया है।

क्या है Llama 4?

Llama 4 Meta का लेटेस्ट जनरेशन का AI मॉडल है, जिसे और ज्यादा स्मार्ट, फास्ट और इफिशिएंट बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल Meta के चैटबॉट्स और डिजिटल असिस्टेंट में किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को पहले से बेहतर और नेचुरल बातचीत का अनुभव मिल सके।

दो नए वर्जन हुए लॉन्च

Meta ने Llama 4 के दो वर्जन पेश किए हैं। इनमें Llama 4 Scout और Llama 4 Maverick शामिल है। इन दोनों को Meta की वेबसाइट और Hugging Face जैसे प्लेटफॉर्म पर फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। Llama 4 एक खास तकनीक Mixture of Experts पर आधारित है। इसमें मॉडल के अलग-अलग हिस्से अलग-अलग टास्क पर फोकस करते हैं, जिससे आउटपुट ज्यादा सटीक और फास्ट आता है।

Llama 4 Scout: हल्का और फास्ट

Llama 4 Scout एक कॉम्पैक्ट और हल्का वर्जन है, जिसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह केवल एक Nvidia H100 GPU पर भी आसानी से चल सके। यह मॉडल उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एफिशिएंसी और स्पीड चाहते हैं, लेकिन ज्यादा भारी हार्डवेयर नहीं इस्तेमाल कर सकते। Llama 4 Maverick एक हाई-परफॉर्मेंस वर्जन है, जो OpenAI के GPT-4o और Google Gemini 2.0 Flash जैसे एडवांस AI मॉडल्स को सीधी टक्कर देने के लिए लाया गया है।

मल्टीमॉडल AI की ताकत

Llama 4 की सबसे खास बात ये है कि यह मल्टीमॉडल है। यानी सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि यह इमेज और वीडियो जैसे विजुअल कंटेंट को भी समझ सकता है। यानी कि आप इससे टेक्स्ट के साथ-साथ तस्वीरों और वीडियो के बारे में भी बात कर सकते हैं और यह आपको बेहतर और रिलेटेड जवाब देगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp message
Previous Story

WhatsApp ला रहा नया फीचर, भेजी गई वीडियो अब नहीं होगी सेव

BSNL news
Next Story

BSNL के करोड़ों यूजर्स को मिलेगा 425 दिन का Free कॉलिंग और डेटा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss