यूपी बनेगा AI का नया हब, 25,000 करोड़ की ऐतिहासिक डील

यूपी बनेगा AI का नया हब, 25,000 करोड़ की ऐतिहासिक डील

5 mins read
107 views
March 24, 2026

Yogi Adityanath AI Project: यूपी अब AI का बड़ा सेंटर बनने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि Puch AI के साथ 25,000 करोड़ का बड़ा समझौता किया गया है। इस डील के तहत राज्य में AI पार्क, बड़े डेटा सेंटर, AI कॉमन्स और एक खास AI यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

यूपी में AI का बड़ा हब बनने जा रहा है, डील के तहत लखनऊ, कानपुर, नोएडा, वाराणसी और प्रयागराज में AI पार्क, डेटा सेंटर और AI यूनिवर्सिटी बनाए जाएंगे।

युवाओं के लिए नए मौके

सरकार का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं को नए जॉब और स्किल सीखने के मौके भी मिलेंगे। इससे सरकारी कामकाज भी ज्यादा स्मार्ट और तेज हो सकेगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मिली बड़ी डील

इस साल जनवरी में World Economic Forum में यूपी को कई बड़े निवेश मिले। इनमें Essar Group के साथ 25,000 करोड़ की डील भी शामिल है। इस पैसे का इस्तेमाल बिजली, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउस और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।

IT और डिजिटल सेक्टर में बढ़ेगा काम

SA Technologies यूपी में एक Global Capability Centre भी खोलेगी। यहां IT सर्विस, डिजिटल सॉल्यूशन और इनोवेशन से जुड़ा काम होगा, जिससे युवाओं को हाई-वैल्यू जॉब मिल सकेंगे।

इन शहरों का होगा AI मेकओवर

यूपी सरकार कई शहरों को AI और IT हब बनाने की तैयारी कर रही है। इनमें लखनऊ, कानपुर, नोएडा, वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं। इन सभी शहरों में IT और IT-enabled services को बढ़ावा दिया जाएगा।

READ MORE: गायों के लिए AI कॉलर, मिले 16,600 करोड़!

लखनऊ बनेगा देश का पहला AI सिटी

लखनऊ को भारत का पहला AI City बनाने की योजना है। इसके लिए लखनऊ एयरपोर्ट के पास करीब 40 एकड़ जमीन चुनी गई है। यहां AI स्टार्टअप्स, डेटा सेंटर, डेटा एनालिटिक्स, AI ट्रेनिंग और डेटा फॉरेंसिक जैसी सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।

READ MORE: UP पुलिस की चर्चा बनी ग्लोबल हिट, 2 घंटे तक क्यों ट्रेंड हुआ ये हैशटैग

बड़े संस्थानों का मिलेगा साथ

इस प्रोजेक्ट में IIT Kanpur, IIM Lucknow और APJ Abdul Kalam Technical University जैसे बड़े संस्थानों का सहयोग लिया जा रहा है। राज्य के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का कहना है कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी का है और यूपी इस रेस में आगे रहना चाहता है। सरकार का लक्ष्य है कि यूपी को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का AI हब बनाया जाए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

NALCO ने ट्रेडिंग विंडो बंद करने का किया ऐलान
Previous Story

NALCO ने ट्रेडिंग विंडो बंद करने का किया ऐलान

विप्रो ने दक्षिण कोरिया में बढ़ाया दायरा...शुरू किया नया इनोवेशन लैब
Next Story

विप्रो ने दक्षिण कोरिया में बढ़ाया दायरा…शुरू किया नया इनोवेशन लैब

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss