Rezolv Funding: क्या AI अब लोन देने से लेकर वसूली तक का काम संभाल सकता है? Rezolv ने इसी दिशा में बड़ा कदम उठाया है। AI आधारित लेंडिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप ने Series A फंडिंग में 12.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ जुटाए हैं।
Rezolv ने Norwest की अगुवाई में 120 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई, स्टार्टअप अब बैंक और NBFC के लिए लोन, जोखिम जांच और वसूली प्रक्रिया को ज्यादा आसान बनाएगा।
Rezolv को कहां से मिली फंडिंग?
इस फंडिंग राउंड की अगुवाई Norwest ने की। इसमें Vertex Ventures Southeast Asia and India और मौजूदा निवेशक 3one4 Capital ने भी हिस्सा लिया। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपनी AI तकनीक को मजबूत करने में करेगी। खास फोकस बिक्री, जोखिम जांच, लोन मंजूरी और वसूली जैसे कामों पर रहेगा। Rezolv की शुरुआत 2024 में करण मेहता और सोनाली जिंदल ने की थी। दोनों इससे पहले डिजिटल लेंडिंग स्टार्टअप Kissht के सह-संस्थापक रह चुके हैं।
बैंक और NBFC के लिए क्या बनाती है कंपनी?
Rezolv बैंकों और NBFCs के लिए लोन प्रक्रिया को ऑटोमेट करने वाली तकनीक तैयार करती है। इसका प्लेटफॉर्म ग्राहक के स्वागत कॉल से लेकर लोन की वसूली और राइट-ऑफ तक कई काम संभाल सकता है। कंपनी डिजिटल मैसेजिंग, कॉलिंग, फील्ड विजिट और कानूनी कार्रवाई से जुड़े कामों को भी प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है। Rezolv के AI वॉयस एजेंट 11 भारतीय भाषाओं में काम कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल बिक्री, ग्राहक सहायता, वेलकम कॉल और कलेक्शन में किया जाता है।
READ MORE: Ubiqedge ने जुटाए 10 करोड़ के फंडिंग…जानें निवेश का पूरा प्लान।
22 से ज्यादा बैंकों और NBFCs से साझेदारी
Rezolv के मुताबिक, उसने अब तक 22 से ज्यादा बैंकों और NBFC के साथ साझेदारी की है। इनमें AU Small Finance Bank, ICICI Bank, Poonawalla Fincorp, Bajaj Auto Credit और Five-Star Business Finance शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि उसका सिस्टम हर महीने करीब 65 लाख मिनट की उधारकर्ताओं से बातचीत संभालता है। यह भारत में 1.2 करोड़ से ज्यादा लोन खातों की वसूली प्रक्रिया को सपोर्ट करता है। कंपनी की सह-संस्थापक सोनाली जिंदल के मुताबिक, अब AI अपनाना बड़ी चुनौती नहीं है। असली सवाल यह है कि AI से कारोबार को कितना मापने योग्य फायदा मिल रहा है।
READ MORE: 67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर
कुल फंडिंग अब 133 करोड़ से ज्यादा
यह Rezolv का पहला बड़ा फंडिंग राउंड नहीं है। 2025 में कंपनी ने 3one4 Capital की अगुवाई में 3.5 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग जुटाई थी। नई Series A के बाद Rezolv की कुल फंडिंग 16 मिलियन डॉलर हो गई है। कंपनी अब भारत में अपनी AI लेंडिंग तकनीक को बढ़ाने के साथ वैश्विक बाजारों में भी विस्तार की तैयारी कर रही है।
