rainmatter invests 1500 crore in 160 startups

मुनाफा नहीं, मिशन! Rainmatter का ₹1500 करोड़ वाला बड़ा विजन

7 mins read
7 views
April 10, 2026

Rainmatter Invests 1500 croreRainmatter अब भारत के स्टार्टअप को एक नई दिशा देने वाला प्लेटफॉर्म बन चुकी है। Nithin Kamath के अनुसार, 2016 में शुरू हुई इस पहल ने अब तक 160 से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप्स में 1,500 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। यह सफर इस बात का गवाही दे रहा कि भारत में वैकल्पिक निवेश मॉडल तेजी से उभर रहे हैं।

क्लाइमेट, हेल्थ और फिनटेक सेक्टर में बड़ा निवेश कर Rainmatter कैसे बदल रहा है भारत का स्टार्टअप लैंडस्केप, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

फाइनेंस नहीं, आत्मनिर्भरता पर ध्यान

Rainmatter की रणनीति अब वर्तमान फिनटेक से आगे बढ़ चुकी है। कंपनी अब ऐसे Startups को प्राथमिकता दे रही है। जो भारत को उन चीजों में आत्मनिर्भर बना सकें, जिन्हें वह अभी बाहर से आयात करता है। यह देश के Make in India विजन के साथ मेल खाता हुआ दिखाई दे रहा है। टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और हेल्थ सेक्टर में नए अवसर खोल रहा है।

नो एग्जिट प्रेशर मॉडल बना पहचान

जहां अधिकतर वेंचर्स कैपिटल  फर्म्स जल्दी मुनाफा कमाने और एग्जिट पर जोर देती हैं। वहीं Rainmatter का नजरिया अलग है। Nithin Kamath ने कहा है कि वे स्टार्टअप्स पर शॉर्ट टर्म फैसलों का दबाव नहीं डालते। कंपनी बोर्ड सीट्स भी नहीं लेती। जिससे फाउंडर्स को अपने विजन के अनुसार काम करने की पूरी स्वतंत्रता मिलती है।

कमाई का बड़ा हिस्सा स्टार्टअप्स में

Zerodha अपने मुनाफे का 10 प्रतिशत स्टार्टअप्स में निवेश करता है। वहीं, 10 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक विकास पर खर्च करता है। यह मॉडल कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और बिजनेस ग्रोथ का संतुलित उदाहरण पेश कर रहा है। कंपनी का यह प्रयास अन्य कंपनियों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है। साल 2016 में शुरू हुई कंपनी आज अरबों में खेलने के लिए अपने आपको तैयार कर का है।

READ MORE-  Google Chrome में नया सिक्योरिटी शील्ड, हैकर्स रह जाएंगे खाली हाथ!

क्लाइमेट और हेल्थ में ज्यादा निवेश

Rainmatter के पोर्टफोलियो में सबसे अधिक स्टार्टअप्स क्लाइमेट टेक, 44 और हेल्थ-फिटनेस 41, से जुड़े हैं। वहीं फिनटेक में 37 कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा मीडिया और अन्य सेक्टर्स में भी निवेश किया गया है। Jupiter, smallcase और PeeSafe जैसी कंपनियां इसके प्रमुख उदाहरण हैं।  ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों में नए खोज को बढ़ावा दे रही है।

READ MORE- Emergent ने मचाई स्टार्टअप दुनिया में हलचल, जुटा सकता है 250 मिलियन डॉलर

तेजी से बढ़ता निवेश, लेकिन चयन बना सख्त

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल 145 स्टार्टअप्स ही लिस्टेड हैं, जिससे संकेत मिलता है कि लगभग 15 कंपनियों से एग्जिट हो चुका है। 2023 में 400 रूपए करोड़ के निवेश से बढ़कर अब 1,500 करोड़ रूपए तक पहुंचना यह दिखाता है कि पिछले तीन वर्षों में Rainmatter ने अपनी गति को काफी तेज किया है। इसकी खासियत रही है कि यह कभी भी गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया।

Rainmatter का विजन केवल निवेश तक सिमट कर रहना नहीं एक जिम्मेदार बिजनेस तैयार करना है। जो आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI युग में नौकरी बचाना ही नहीं, वापस पाना भी चुनौती
Previous Story

AI युग में नौकरी बचाना ही नहीं, वापस पाना भी चुनौती

Latest from Business

Don't Miss