Nvidia AWS deal: एआई की बढ़ती लोकप्रियता के बीच टेक दिग्गजों ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई समझौता कर रहे हैं। इसी कड़ी में Nvidia और Amazon Web Services बीच बड़ी डील होने बात सामने आई है। इस समझौते के तहत Nvidia, 2027 के अंत तक AWS को 10 लाख GPU बेचेगी। इतना ही कई दूसरे AI और नेटवर्किंग चिप्स भी सप्लाई करेगी। डील की वित्तीय शर्तें अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं, लेकिन इसका असर विश्व के AI बाजार पर दिख सकता है।
Nvidia, 2027 तक AWS को लाखों GPU और कई दूसरे AI चिप्स सप्लाई करने के लिए की डील…जानिए AI इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड बाजार में रेस के बारे में विस्तार से।
इसी साल से शुरू होगी सप्लाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Nvidia के हाइपरस्केल और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट Ian Buck ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि AWS को चिप्स की सप्लाई इसी साल से शुरू हो जाएगी। जो 2027 तक जारी रहेगी। पहले Nvidia और AWS ने 10 लाख GPU खरीद समझौते की बात कही थी, लेकिन समयसीमा के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। अब इस बयान के बाद सबकुछ साफ होता हुआ दिखाई दे रहा है।
GPU तक सीमित नहीं है समझौता
इयान बक के मुताबिक, इसमें Nvidia के कई और प्रोडक्ट शामिल हैं। इनमें Spectrum नेटवर्किंग चिप्स, ConnectX और Spectrum-X नेटवर्किंग गियर भी शामिल हैं। इसके अलावा नए Groq चिप्स भी इस समझौते का हिस्सा होंगे। यानी AWS को AI इन्फ्रास्ट्रक्चर का व्यापक पैकेज मिलने वाला है। वहीं, AI इंटरफेस पर भी काम चल रही है। Nvidia का कहना है कि AWS इंफेरेंस को ज्यादा कुशल बनाने के लिए Groq चिप्स के साथ Nvidia के छह अन्य चिप्स का भी इस्तेमाल करेगी।
READ MORE- भारत में X पर फिर चला चाबुक, पैरोडी से एक्टिविस्ट तक कई अकाउंट्स पर रोक!
एक चिप से काम नहीं चलेगा
मीडिया रिपोर्ट की माने तो इयान बक ने कहा है कि बेहतर AI प्रदर्शन के लिए केवल एक चिप पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। Nvidia इस क्षेत्र में सात अलग-अलग चिप्स का इस्तेमाल कर रही है। यानी अब पूरा सिस्टम, नेटवर्किंग और अलग-अलग वर्कलोड के हिसाब से चिप्स का मेल जरूरी हो गया है।
AWS के लिए क्यों खास है यह सौदा
बता दें कि AWS दुनिया की सबसे बड़ी क्लाउड सेवाओं में शामिल है। ऐसे में Nvidia के ConnectX और Spectrum-X नेटवर्किंग उपकरणों का AWS डेटा सेंटर में इस्तेमाल किया जाना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। AWS अब AI वर्कलोड के लिए बाहरी हार्डवेयर साझेदारियों को और गंभीरता से ले रही है। खासकर उन ग्राहकों के लिए, जिन्हें बड़े स्तर पर AI ट्रेनिंग और इंफेरेंस की जरूरत है।
READ MORE- Open Claw को टक्कर देने उतरा Meta का Manus ऐप
Nvidia की बड़ी रणनीति का हिस्सा
यह डील ऐस समय हुई जब Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग ने Rubin और Blackwell चिप परिवारों के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर के संभावित बाजार अवसर की बात कही है। यानी कंपनी AI इकोसिस्टम की प्रमुख सप्लायर बनना चाहती है। इस समझौते से साफ है कि आने वाले वर्षों में AI की दौड़ और तेज होने वाली है।
Nvidia-AWS डील इसी बदलते दौर की बड़ी मिसाल है। इससे Microsoft, Google और अन्य क्लाउड कंपनियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकती है।
