मुकेश अंबानी हुए गरीब! करोड़ की दौलत गंवाई

6 mins read
1.6K views
November 13, 2024

मुकेश अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

Mukesh Ambani : महंगाई के आंकड़ों और FIIs की बेरुखी के चलते बुधवार को शेयर बाजार में 1.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जिसका असर देश की तमाम बड़ी कंपनियों के शेयरों पर साफ तौर पर देखने को मिला। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर काफी समय से गोता लगा रहे हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से 22 फीसदी से ज्यादा गिर चुके हैं।

जानकारों के मुताबिक, जिस तरह के आर्थिक आंकड़े देखने को मिल रहे हैं, रुपये में रिकॉर्ड गिरावट और FII की बेरुखी इन सबका असर शेयर बाजार के साथ-साथ देश की दिग्गज कंपनियों पर भी देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का कैसा प्रदर्शन देखने को मिला है और कंपनी के मार्केट कैप को कितना नुकसान हुआ है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट

बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.64 फीसदी या 20.85 रुपये प्रति शेयर की गिरावट के साथ 1,252.25 रुपये पर बंद हुआ, जबकि आज सुबह यह मामूली गिरावट के साथ 1,269.50 रुपये पर खुला था, जो कारोबारी सत्र के दौरान 1,249.70 रुपये के दिन के निचले स्तर तक भी पहुंचा। कंपनी का शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर के बेहद करीब पहुंच रहा है। कंपनी का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1,163.40 रुपये है। ऐसे में आज की क्लोजिंग और 52 हफ्ते के निचले स्तर के बीच 100 रुपये का भी अंतर नहीं है।

कंपनी को हुआ था बड़ा नुकसान

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है। एक दिन पहले कंपनी का मार्केट कैप 17,22,806.40 करोड़ रुपये था, जो बुधवार को घटकर 16,94,591.40 करोड़ रुपये पर आ गया है। यानी बुधवार को कंपनी के वैल्यूएशन में 28,215 करोड़ रुपये की कमी आई है। वहीं, 8 जुलाई को जब कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के हाई पर था, तब कंपनी का वैल्यूएशन 21,77,291.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। तब से अब तक कंपनी के मार्केट कैप में 4,82,699.74 करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Google, Microsoft, Meta यूजर के डेटा कहां होते हैं स्टोर

Next Story

BSNL D2D सर्विस लॉन्च, इमरजेंसी कॉलिंग में नहीं होगी दिक्कत

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss