Meesho के शेयर में 6% की उछाल, गिरावट के बीच मिली राहत!

Meesho के शेयर में 6% की उछाल, गिरावट के बीच मिली राहत!

4 mins read
2 views
March 25, 2026

Meesho Shares: Meesho Ltd. के शेयर में 24 मार्च को करीब 6% की बढ़त देखने को मिली है।  इसी तरह दूसरे प्लेटफॉर्म कंपनियों के शेयर भी ऊपर गए हैं। हालांकि, यह तेजी थोड़ी कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ आई है। आज Meesho के लगभग 57 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई है, जबकि पिछले 20 दिनों का औसत 63 लाख शेयर रहा है।

Meesho का नया AI फीचर ‘Vaani’ लॉन्च, जो शॉपिंग को आसान बनाएगा। कंपनी के शेयर में 6% की तेजी दर्ज की गई है।

अभी भी दबाव में है स्टॉक

इस बढ़त के बावजूद Meesho का शेयर अभी भी अपने 50 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। इतना ही नहीं, लिस्टिंग के बाद जो इसका हाई 254 रुपये था, उससे यह अभी भी 40% से ज्यादा नीचे है। फिलहाल, Meesho का शेयर करीब 150.3 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह अभी भी अपने इश्यू प्राइस 111 रुपये से ऊपर बना हुआ है।

READ MORE: वियतनाम की क्रिप्टो वर्ल्ड में बड़ा बदलाव

AI वॉइस शॉपिंग फीचर लॉन्च

आज Meesho ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Vaani – Your Meesho Dost है। यह एक AI पावर्ड वॉइस शॉपिंग असिस्टेंट है, जो खासतौर पर छोटे शहरों और टियर-2 मार्केट के यूजर्स के लिए बनाया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना टाइप किए, सिर्फ बोलकर प्रोडक्ट सर्च, तुलना और खरीदारी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह ऑफलाइन शॉपिंग जैसा अनुभव देगा, जहां लोग बातचीत करके चीजें चुनते हैं।

READ MORE: अब प्राइवेट कंपनियां संभालेंगी दक्षिण कोरिया की जब्त क्रिप्टो

एक्सपर्ट्स की राय

Meesho को कवर करने वाले 6 एनालिस्ट्स में से 2 ने ‘Buy’, 3 ने ‘Hold’ और 1 ने ‘Sell’ की सलाह दी है। कुल मिलाकर, स्टॉक में हाल ही में थोड़ी रिकवरी दिखी है, लेकिन साल के पहले तीन महीनों में इसमें लगातार गिरावट रही है। अब देखना होगा कि नया AI फीचर कंपनी के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

रूस ने लॉन्च किए 16 सैटेलाइट, Starlink को सीधी चुनौती!
Previous Story

रूस ने लॉन्च किए 16 सैटेलाइट, Starlink को सीधी चुनौती!

Latest from Business

Don't Miss