Emergent AI funding

Emergent ने मचाई स्टार्टअप दुनिया में हलचल, जुटा सकता है 250 मिलियन डॉलर

5 mins read
9 views
April 9, 2026

Emergent AI funding : Artificial intelligence  सेक्टर में निवेश की होड़ के बीच Emergent तेजी से सुर्खियों में आ गया है। यह स्टार्टअप 200–250 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग जुटाने की तैयारी में है। इस डील के बाद कंपनी की वैल्यूएशन करीब 1.5 बिलियन डॉलर पहुंच सकती है। खास बात यह है कि कुछ ही महीनों में इसकी वैल्यूएशन 5 गुना तक बढ़ गई है। यानी 300 मिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। तो आइए जानते हैं इस विस्तार से।

Emergent AI स्टार्टअप की वैल्यूएशन 3 महीने में 5 गुना बढ़ी, अब 1.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की तैयारी। जानिए पूरी बात विस्तार से।

Creaegis  कर सकता है लीड,

एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस फंडिंग राउंड में Creaegis अहम भूमिका निभा सकता है। रिपोर्ट के की माने तो  लीड भी कर सकता है। या फिर अन्य निवेशकों के साथ मिलकर निवेश करेगा। कंपनी के मौजूदा निवेशकों में खोसला वेंचर्स, SoftBank, Lightspeed, Prosus और Y Combinator जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि अभी सारी चीजे साफ नहीं हुई है।

READ MORE-  AI को भी चाहिए सुरक्षा! Trent AI ने 13 मिलियन डॉलर के साथ मारी एंट्री

तेज ग्रोथ और रेवेन्यू को लेकर बहस

बेंगलुरु और सैन फ्रांसिस्को आधारित इस स्टार्टअप की ग्रोथ भी तेजी से हुई है। बता दें कि साल 2024 में मुकंद और माधव झा ने इसकी शुरूआत की थी। कंपनी ने अब तक करीब 100 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। जनवरी 2026 में लॉन्च के बाद कंपनी का ARR तेजी से बढ़कर 100 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि, AI कंपनियों के रेवेन्यू आंकड़ों को लेकर बाजार में बहस भी तेज हो गई है।

READ MORE- क्या AI से चमकेगा मुनाफा या पड़ेगा असर?

यूनिकॉर्न बनने की ओर बढ़ता AI सेक्टर

यह डील पूरी होने पर Emergent इस साल के सबसे बड़े फंडिंग राउंड में शामिल हो सकता है। साथ ही यह 2026 का नया यूनिकॉर्न बनने की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले Juspay और KreditBee यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो चुके हैं। वहीं  Sarvam AI भी बड़े निवेश की तैयारी में है। इससे साफ है कि AI सेक्टर इस समय निवेशकों का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है।

भारतीय स्टार्टअप में बढ़ता निवेश अन्य स्टार्टअप कंपनी के लिए भी उर्जा देने का कार्य कर सकती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

2026 में हजारों टेक नौकरियां खत्म
Previous Story

2026 में हजारों टेक नौकरियां खत्म! आगे भी निगलने की है तैयारी

dhurandhar 2 ott release date jiohotstar
Next Story

थिएटर में तूफान, अब OTT पर तहलका मचाने को तैयार Dhurandhar 2 जानें डेट

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss