X का नया AI फीचर लॉन्च

X का नया AI फीचर लॉन्च: अब लंबी खबरें सेकंडों में समझें

6 mins read
97 views
March 23, 2026

X AI Article Summaries: एलन मस्क के X ने एक नया और काम का फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम AI-powered article summaries है। इसका मतलब सीधा है कि अब आपको लंबा आर्टिकल पूरा पढ़ने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि AI खुद उसका छोटा और आसान सार बताएगा।

X पर नया AI Summarise फीचर हुआ लॉन्च, अब आप लंबा आर्टिकल पढ़े बिना उसका छोटा और आसान सार कुछ ही सेकंड में समझ पाएंगे।

कैसे काम करता है Summarise फीचर

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। सबसे पहले कोई भी आर्टिकल खोलिए फिर Summarise बटन पर टैप कीजिए। बस इसके बाद AI उस पूरे आर्टिकल को कुछ सेकंड में छोटे-छोटे पॉइंट्स में बदल देगा। इससे आपको पूरी खबर या जानकारी जल्दी और आसान तरीके से समझ आ जाती है।

किसके लिए है यह फीचर

आजकल हर कोई जल्दी में रहता है और ज्यादा चीजें कम समय में जानना चाहता है। ऐसे में यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जो लंबा पढ़ने के बजाय सिर्फ जरूरी बातें जानना पसंद करते हैं। आप स्क्रॉल करते-करते कई आर्टिकल्स का सार जल्दी-जल्दी देख सकते हैं, जिससे आपका समय भी बचेगा।

READ MORE: Elon Musk के टेस्ट स्कोर ने IBM को भी चौंका दिया

लोगों का क्या कहना है

इस फीचर को लेकर लोगों की राय अलग-अलग है। कुछ यूजर्स इसे बहुत पसंद कर रहे हैं क्योंकि इससे समय बचता है और जानकारी जल्दी मिल जाती है। वहीं, कुछ लोग थोड़ा चिंतित भी हैं। उनका कहना है कि अगर पहले ही सार मिल जाएगा, तो लोग पूरा आर्टिकल पढ़ना बंद कर सकते हैं। कुछ को यह भी लगता है कि इससे आर्टिकल के मजेदार या सस्पेंस वाले हिस्से पहले ही खुल सकते हैं। कुछ यूजर्स तो चाहते हैं कि यह सार अपने आप दिखे, उन्हें बटन दबाने की भी जरूरत न पड़े।

नया Listen फीचर भी आया

बता दें कि X ने सिर्फ सारांश ही नहीं बल्कि Listen नाम का एक और फीचर भी शुरू किया है। यह Grok AI की वॉइस टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस फीचर से आप आर्टिकल पढ़ने के बजाय सुन सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन नए फीचर्स के आने के बाद आर्टिकल पर लोगों की एक्टिविटी काफी बढ़ गई है। पिछले कुछ महीनों में एंगेजमेंट करीब 18 गुना तक बढ़ा है।

READ MORE: Elon Musk ने रिजेक्ट कैंडिडेट्स से क्यों मांगी माफी?

कौन लोग इस्तेमाल कर सकते हैं

अभी ये दोनों फीचर्स सिर्फ Premium और Premium Plus यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। भारत में Premium प्लान की कीमत करीब 427 रुपये महीना है, जबकि Premium Plus करीब 2,570 रुपये महीना पड़ता है। हालांकि, कंपनी फिलहाल एक ऑफर भी दे रही है, जिसमें पहले दो महीनों के लिए कीमत आधी कर दी गई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अब WeChat में AI की एंट्री, Tencent ने लॉन्च किया ClawBot
Previous Story

अब WeChat में AI की एंट्री, Tencent ने लॉन्च किया ClawBot

Vivo V70 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
Next Story

कैमरा प्रेमी के लिए खुशखबरी! Vivo V70 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss