Snapchat ने लॉन्च किया AI Clips

फोटो से वीडियो का नया ट्रेंड, Snapchat ने लॉन्च किया AI Clips…जानें खूबियां

6 mins read
23 views
March 25, 2026

Snapchat AI Clips: Social Media अब फोटो शेयरिंग से आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। रोज नए- नए फीचर या टूल्स लॉन्च किए जा रहे हैं। जिससे यूजर्स और कंपनी दोनों को फायदा होता है। इसके लिए कंपनियां फोटो को वीडियो में बदलने वाले AI टूल्स पर जोर दे रही हैं। इसी दिशा में Snapchat ने अपना नया AI Clips फीचर पेश किया है। जो 5 सेंकेड में फोटो से वीडियों बनाने की क्षमता रखता है। तो आइए जानते हैं। इसके बारे में विस्तार से।

Snapchat ने अपने Lens Studio में AI Clips फॉर्मेट किया पेश, जानिए इससे क्रिएटर्स और यूजर्स एक सिंगल फोटो से 5 सेकंड की वीडियो कैसे बना सकेंगे?

Snapchat ने क्या लॉन्च किया

बता दें कि Snapchat ने लेंस स्टूडियो में AI Clips जोड़ा है। Lens Studio वह प्लेटफॉर्म है, जहां क्रिएटर्स AR और AI आधारित Lenses बनाते हैं। यह नया फीचर एक फोटो को 5 सेकंड के वीडियो में बदल देता है। इससे यूजर्स को नया और मजेदार अनुभव मिलेगा। यहां Lens क्रिएटर पहले से एक तय फॉर्मेट बनाता है। फिर यूजर अपनी फोटो देकर उसी थीम पर वीडियो बनाता है। इससे प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है।

कैसे काम करेगा यह फीचर

मान लीजिए कोई क्रिएटर ऐसा Lens बनाता है, जिसमें यूजर खुद को आसमान उड़ता देख सके। इसके लिए यूजर अपनी एक फोटो अपलोड करेगा। फिर AI उसी फोटो को छोटी वीडियो क्लिप में बदल देगा। इसे नए और अनुभवी दोनों तरह के डेवलपर्स इसका उपयोग कर सकते हैं। वे कुछ ही मिनटों में एक Lens तैयार कर सकते हैं। इससे AI कंटेंट बनाना पहले से आसान हो जाएगा।

READ MORE- Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च! कम कीमत ज्यादा फीचर्स बना चर्चा का विषय

किन यूजर्स के लिए है यह फीचर

AI Clips सभी यूजर्स के लिए नहीं है। यह फीचर फिलहाल Lens+ सब्सक्राइबर्स को मिलेगा। Lens+ की कीमत 8.99 डॉलर प्रति माह यानी भारतीय मुद्रा में करीब 850 के आसपास प्रति माह बैठेगी। इसमें एक्सक्लूसिव Lenses और AR अनुभव भी मिलते हैं।

READ MORE- Snapchat पर जल्द मिलेगा Perplexity AI का भरोसेमंद जवाब

प्रतिस्पर्धा के दौड़ में कमाई का विकल्प

कंपनी ने इसे सिर्फ मजेदार फीचर नहीं रखा है। Snapchat ने इसमें कमाई का रास्ता भी जोड़ा है। जो क्रिएटर्स Lens+ Payouts प्रोग्राम में शामिल हैं, वे AI Clips से राजस्व कमा सकते हैं। इससे डेवलपर्स को नया आर्थिक अवसर मिलेगा। YouTube ने भी एक नया AI फीचर पेश किया। इसका नाम Reimagine है। यह एक फोटो या फ्रेम को छोटी वीडियो क्लिप में बदल सकता है।

कंपनी का मकसद AI Clips जैसे फीचर्स के जरिए प्रतिस्पर्धा के दौर में लंबे समय तक यूजर्स को जोड़े रखना हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

TSA कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर एलन मस्क ने उठाया कदम, ट्रंप ने किया समर्थन।
Previous Story

‘हां… मुझे बहुत अच्छा लगा’, ट्रंप ने मस्क से क्यों कहा ऐसा?

Rockstar Games ने GTA V में Coil Rocket Voltic वाहन फ्री में देने का ऑफर दिया
Next Story

गेमर्स के लिए बड़ा तोहफा, मिलेगा GTA V का FREE गिफ्ट!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss