RentAHuman.ai ने बदला काम करने का तरीका

RentAHuman.ai ने बदला काम करने का तरीका

5 mins read
200 views
February 5, 2026

RentAHuman AI Platform: AI जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, वह अब सिर्फ डिजिटल दुनिया तक सीमित नहीं रहा। आज AI ईमेल लिख सकता है, मीटिंग शेड्यूल कर सकता है, दस्तावेज का सार बना सकता है और वीडियो भी तैयार कर सकता है, लेकिन जब बात असली दुनिया के कामों की आती है तो AI खुद यह सब नहीं कर सकता। अब इसी कमी को पूरा करने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म RentAHuman.ai सामने आया है।

RentAHuman.ai एक नया प्लेटफॉर्म है, जहां AI एजेंट इंसानों को असली दुनिया के कामों के लिए हायर कर सकते हैं। डिलीवरी से लेकर पर्सनल मदद तक, यह मॉडल दिखाता है कि AI और इंसानों की साझेदारी अब एक नए स्तर पर पहुंच रही है।

AI अब इंसानों को देगा काम

RentAHuman.ai एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां AI एजेंट इंसानों को फिजिकल कामों के लिए हायर कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म को Alexander Lightplo ने शुरू किया है, जो UMA Protocol में क्रिप्टो इंजीनियर हैं। वेबसाइट का स्लोगन Robots need your body because they can’t touch grass है।

कौन-कौन से काम मिल सकते हैं?

इस प्लेटफॉर्म पर ऐसे काम लिस्ट किए जाते हैं, जिनमें इंसानी मौजूदगी जरूरी होती है।

  • डिलीवरी करना
  • ग्रोसरी लाना
  • किसी को राइड देना
  • पालतू जानवर को खाना खिलाना

READ MORE: UK में अब रिटेल निवेशकों के लिए खुला क्रिप्टो ETP का रास्ता

कुछ सेवाएं इससे भी अलग हैं, जैसे किसी के साथ बैठकर बात करना या किसी मीटिंग में शारीरिक रूप से मौजूद रहना। लॉन्च के बाद प्लेटफॉर्म पर हजारों साइन-अप हुए हैं और कई AI एजेंट पहले से इससे जुड़े हैं। शुरुआती समय में वेबसाइट पर 1.56 मिलियन से ज्यादा विजिट्स दर्ज की गईं।

प्लेटफॉर्म काम कैसे करता है?

डेवलपर्स अपने AI एजेंट को Model Context Protocol के जरिए प्लेटफॉर्म से जोड़ते हैं। इससे AI बाहरी सिस्टम से जुड़ पाता है। इंसान अपनी प्रोफाइल बनाते हैं, जिसमें वे अपनी स्किल्स, भाषा, काम करने का क्षेत्र और प्रति घंटे की फीस लिखते हैं। पेमेंट Ethereum वॉलेट के जरिए की जाती है, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह किसी एक खास क्रिप्टोकरेंसी तक सीमित नहीं है।

READ MORE: अमेरिका में क्रिप्टो नियमों की उलटी गिनती शुरू, 29 जनवरी को अहम वोटिंग

कितनी मिलती है कमाई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां प्रति घंटे की फीस 50 से 69 डॉलर के बीच है। इस प्लेटफॉर्म पर स्टार्टअप फाउंडर और कंटेंट क्रिएटर जैसे लोग भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। RentAHuman.ai यह दिखाता है कि AI और इंसानों का रिश्ता बदल रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Alphabet ने रचा इतिहास, सालाना कमाई 400 अरब डॉलर पार

FCC ने SpaceX की विशाल स्पेस डेटा सेंटर योजना को दी हरी झंडी
Next Story

FCC ने SpaceX की विशाल स्पेस डेटा सेंटर योजना को दी हरी झंडी

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss