Perplexity ने लॉन्च किया ‘पर्सनल कंप्यूटर’ टूल, जानें इसके फायदें

Perplexity ने लॉन्च किया ‘पर्सनल कंप्यूटर’ टूल, जानें इसके फायदें

4 mins read
85 views
March 15, 2026

Perplexity Personal Computer: जरा सोचो… आप सो रहे हो और आपका कंप्यूटर आपके लिए ईमेल लिख रहा हो, रिसर्च कर रहा हो और रिपोर्ट बना रहा हो, तो आपका काम कितना आसान हो जाएगा। आपके इसी सपने को साकार बनाने के लिए Perplexity AI ने एक नया धमाकेदार टूल लॉन्च किया है,  जिसका नाम Personal Computer है। यह एक Mac mini है जो दिन हो या रात, आपके लिए काम करता रहता है।

Perplexity AI ने Personal Computer लॉन्च किया है, जो Mac mini को 24 घंटे काम करने वाला AI असिस्टेंट बना देता है।

यह काम कैसे करता है?

इसमें दो चीजें मिलकर काम करती हैं। एक तरफ Perplexity के क्लाउड सर्वर पर AI की भारी प्रोसेसिंग होती है और दूसरी तरफ Mac mini पर एक छोटा सा ऐप आपकी लोकल फाइलों और एप्लिकेशन को एक्सेस करता है। आप बस इसे एक काम बताओ और यह उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर खुद पूरा कर लेता है। सबसे मजेदार बात यह है कि यह Claude, Gemini और Grok जैसे कई AI मॉडल का एक साथ इस्तेमाल करके बड़े से बड़ा काम भी निपटा सकता है।

READ MORE: Google ने Chrome में लॉन्च किया Gemini, आसान होगा ब्राउजिंग

सेफ है यह टूल

अब आप सोच रहे होंगे कि कहीं यह AI कहीं गड़बड़ तो नहीं करेगा, तो आप घबराइए मत क्योंकि Perplexity ने इसके लिए पूरा इंतजाम किया है। कोई भी संवेदनशील काम करने से पहले AI आपसे इजाजत मांगेगा। इसमें एक रिमोट किल स्विच है जिससे आप तुरंत AI को रोक सकते हो और हर काम का पूरा हिसाब-किताब रख सकते हैं।

READ MORE: Google और Anthropic की अरबों डॉलर की Cloud Deals

बिजनेस वाले भी खुश होंगे

Perplexity एक Computer for Enterprise वर्जन भी लाने वाली है। यह Snowflake, Salesforce और HubSpot जैसे बड़े बिजनेस टूल्स से जुड़ेगा। पूरी टीम Slack के जरिए मिलकर इससे डेटा एनालिसिस, रिपोर्ट, कोडिंग और वर्कफ्लो का काम करा सकती है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Claude AI में आया गजब़ का फीचर, अब चैट में ही तैयार होंगे ग्राफ और डायग्राम
Previous Story

Claude AI में आया गजब़ का फीचर, अब चैट में ही तैयार होंगे ग्राफ और डायग्राम

AI की रेस के बीच एलन मस्क का बड़ा एलान, xAI जल्द बनेगा नंबर-1!
Next Story

AI की रेस के बीच एलन मस्क का बड़ा एलान, xAI जल्द बनेगा नंबर-1!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss