Nvidia AI strategy India: Nvidia ने भारत के AI स्टार्टअप में निवेश करने की बात कर टेक जगत को चौंका दिया है। दरअसल, कंपनी अब सिर्फ स्थापित कंपनियों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उन संस्थापकों के साथ भी जुड़ रही है जिनकी कंपनियां शुरूआती स्टेज में हैं। जिससे साफ है कि कंपनी भविष्य के टेक लीडर्स के साथ शुरुआत से ही मजबूत रिश्ता बनाना।
भारत बन रहा है AI टैलेंट का हब और Nvidia इसे भुनाने में जुटी है। 75 मिलियन डॉलर फंड और हजारों स्टार्टअप्स को सपोर्ट। पढ़ें पूरी खबर।
Activate के साथ रणनीतिक साझेदारी
इसी कड़ी में Nvidia ने वेंचर फर्म Activate के साथ हाथ मिलाया है। Activate अपने 75 मिलियन डॉलर के पहले फंड से 25-30 AI स्टार्टअप्स में निवेश करेगी। उन्हें Nvidia की तकनीकी विशेषज्ञता व संसाधनों तक विशेष पहुंच दिलाएगी। यह पहल उस समय सामने आई जब नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 आयोजित हुआ। जिसमें OpenAI, Anthropic और Google जैसी दिग्गज टेक कंपनियां भी शामिल हुईं।
भारत क्यों है Nvidia के लिए अहम बाजार?
भारत तेजी से AI डेवलपर्स और टेक टैलेंट का वैश्विक केंद्र बन रहा है। जिसे देखते हुए Nvidia अपने रणनीति तय किए हैं। कंपनी का मानना है कि अगर स्टार्टअप्स के शुरुआती चरण में ही तकनीकी सहयोग दिया जाए, तो वही कंपनियां आगे चलकर बड़े स्तर पर Nvidia के चिप्स और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करेंगी। यह दीर्घकालिक बिजनेस विस्तार का मजबूत आधार तैयार करता है।
READ MORE- सिलिकॉन वैली में जासूसी कांड, Google के सीक्रेट्स विदेश पहुंचाने का आरोप
मजबूत निवेशकों का समर्थन
Activate के संस्थापक Aakrit Vaish के अनुसार, पहले भारत में Nvidia की भागीदारी अपेक्षाकृत सीमित थी, लेकिन अब कंपनी इनसेप्शन स्टेज से ही स्टार्टअप्स के साथ जुड़ना चाहती है। Activate को Vinod Khosla, Aravind Srinivas जैसे बड़े नामों का समर्थन प्राप्त है। जिससे निवेश रणनीति को मजबूती मिलती है।
READ MORE- ऑफिस, रिसर्च और फाइल मैनेजमेंट सबकुछ अब Chrome में
Inception प्रोग्राम से आगे की योजना
Nvidia पहले से अपने Inception प्रोग्राम के तहत भारत में 4,000 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ काम कर रही है। अब कंपनी वेंचर फर्मों और AI संगठनों के सहयोग से 10,000 से ज्यादा शुरुआती चरण के संस्थापकों तक पहुंचने की तैयारी में है।
कुल मिलकार देखें तो यह तेजी से बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच Nvidia का यह रणनीति भारत को AI नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में और मजबूत बना सकता है।
