Year Ender 2024

Year Ender 2024: ये हैं देश के सबसे चर्चित स्कैम, ऐसे बचें

7 mins read
1.4K views
December 24, 2024

इस साल स्कैमर्स ने लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाए। इनमें डिजिटल अरेस्ट से लेकर AI वॉयस स्कैम तक शामिल हैं।

Year Ender 2024: 2024 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए। एक तरफ निवेश योजनाओं का लालच देकर लोगों के साथ जहां ठगी कर ली जाती है तो वहीं दूसरी तरफ डिजिटल अरेस्ट के जरिए कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। इस साल कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं, जिसके कारण लोगों से उनकी मेहनत की कमाई को बैंक से ऐंठ लिए जाते हैं। आइए जानते हैं  इस साल  के सबसे चर्चित घोटालों के बारे में, जिनसे सीख लेकर आप हमेशा इनसे सचेत रहेंगे।

डिजिटल अरेस्ट

डिजिटल अरेस्ट में जालसाज खुद को सरकारी विभाग का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों को धमकाकर और उनके मन में डर का माहौल बनाकर फर्जी मामले को खत्म करने के लिए पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं। इसमें ज्यादातर लोग डरकर अपराधियों को पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। अगर कोई आपको इस तरह के कॉल करके डराता या धमकाता है तो उसका डटकर सामना करें। अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर न करें। कोई भी सरकारी विभाग ऑनलाइन पैसे नहीं मांगता और न ही वीडियो कॉल के जरिए पूछताछ करता है। ऐसा होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

निवेश स्कैम

2024 में निवेश स्कैम के कई मामले सामने आए। अपराधियों ने फर्जी क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट और शेयर बाजार से जुड़ी परियोजनाओं और योजनाओं का लालच देकर कई लोगों को ठगने का काम किया है। इसके अलावा फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर भी लोगों के खाते से पैसे ऐंठे हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी योजना को लेकर सोशल मीडिया पर आपके पास पहुंचता है, तो सावधान हो जाएं और उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें।

AI वॉयस स्कैम

2024 में AI वॉयस स्कैम के कई मामले देखने को मिले हैं। इसमें स्कैमर्स आपकी या आपके किसी जानने वाले की आवाज का एक छोटा सा हिस्सा लेकर उसे क्लोन कर लेते हैं। इसके बाद स्कैमर्स आपकी आवाज का इस्तेमाल करके आपके दोस्तों या परिवार के सदस्यों को ठगना शुरू कर देते हैं। ऐसे स्कैम से बचने के लिए जिस नंबर से कॉल आया है, उस पर ध्यान दें। पैसे ट्रांसफर करने से पहले अपनी पहचान की पुष्टि कर लें।

WhatsApp वेडिंग कार्ड स्कैम

WhatsApp वेडिंग कार्ड स्कैम इस साल का सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना रहा। इसमें स्कैमर्स कुछ टारगेट पर्सन को WhatsApp पर डिजिटल वेडिंग कार्ड भेजते हैं। जैसे ही पीड़ित वह कार्ड खोलता है, उसके डिवाइस में एक मैलवेयर डाउनलोड हो जाता है, जिससे डिवाइस का पूरा कंट्रोल स्कैमर के पास चला जाता है। इससे पर्सनल डेटा चोरी होने और बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा रहता है। इस धोखाधड़ी से बचने के लिए भूलकर भी किसी अनजान नंबर से आए मैसेज में दिए गए लिंक को न खोलें। उसे तुरंत ब्लॉक कर दें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google Willow
Previous Story

Google Willow Chip से खतरे में है बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य!

Google
Next Story

DOJ के मुकदमे को Google ने क्यों कहा गलत, यहां जानें

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss