Microsoft का नया AI Image Model लॉन्च, फोटो लगेगी रियल

Microsoft का नया AI Image Model लॉन्च, फोटो लगेगी रियल

4 mins read
103 views
March 20, 2026

Microsoft MAI-Image-2: Microsoft ने AI की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपना नया Iइमेज जनरेशन मॉडल MAI-Image-2 लॉन्च किया है। खास बात यह है कि MAI-Image-1 को लॉन्च हुए सिर्फ 5 महीने हुए थे और Microsoft पहले ही नया वर्जन ले आया। इससे पता चलता है कि AI की दुनिया कितनी तेजी से बदल रही है।

Microsoft ने नया AI इमेज Model MAI-Image-2 लॉन्च किया है, जो बिल्कुल रियल फोटोज जैसी इमेज बनाता है। Copilot और Bing में भी मिलेगा यह मॉडल।

MAI-Image-2 में क्या है नया?

इस मॉडल को खासतौर पर फोटोग्राफर, डिजाइनर और विजुअल क्रिएटर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। Microsoft का कहना है कि यह मॉडल ऐसी इमेज बनाता है, जो बिल्कुल रियल लगती हैं। Microsoft ने खुद कहा है कि ‘MAI-Image-2 उन क्रिएटर के लिए बना है, जो ऐसी इमेज चाहते हैं, जो दुनिया में मौजूद लगें।

READ MORE: OpenAI से दूरी, Microsoft जल्द लाएगा अपना AI मॉडल!

इमेज में टेक्सट की प्रॉब्लम हुई हल

AI इमेज टूल्स की सबसे बड़ी कमजोरी हमेशा से यह रही है कि इमेज के अंदर लिखा टेक्स्ट बिगड़ा हुआ और पढ़ने लायक नहीं दिखता था, लेकिन MAI-Image-2 ने इस समस्या को काफी हद तक हल कर दिया है। अब, पोस्टर्स, स्लाइड्स, इन्फोग्राफिक्स और किसी भी अन्य विजुअल कंटेंट में लिखा टेक्स्ट एकदम साफ और सटीक दिखाई देगा। यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो सोशल मीडिया कंटेंट या मार्केटिंग सामग्री बनाते हैं।

रेकिंग में बड़ी छलांग

Microsoft ने बताया कि MAI-Image-2 अब Arena.ai Leaderboard पर तीसरे नंबर पर आ गया है। जबकि MAI-Image-1 नौवें नंबर पर था। यह बहुत कम समय में बहुत बड़ी प्रोग्रेस है। हालांकि, Google और OpenAI के मॉडल अभी भी आगे हैं, लेकिन Microsoft तेजी से उनके करीब पहुंच रहा है।

READ MORE: Microsoft ला रहा है नया AI वाला ऑफिस प्लान

कहां-कहां मिलेगा यह मॉडल?

MAI-Image-2 को Microsoft के कई प्लेटफॉर्म पर पेश किया जा रहा है। यह MAI प्लेग्राउंड पर टेस्ट के लिए उपलब्ध है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में अभी सीमित पहुंच है। इसके अलावा यह Copilot और Bing Image Creator में भी ऐड किया जा रहा है। डेवलपर्स के लिए API Access शुरू हो चुका है और जल्द ही Microsoft Foundry के जरिए सभी को मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta का Creator Fast Track लॉन्च!
Previous Story

अब Facebook पर कमाई होगी तेज, Meta का Creator Fast Track लॉन्च!

OpenAI के संभावित All in One ऐप में ChatGPT, ब्राउज़र और Codex को साथ लाने की तैयारी
Next Story

अब एक ही ऐप में मिल सकते हैं ChatGPT, ब्राउज़र और Codex

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss