Manus desktop app: Artificial Intelligence के बढ़ते रफ्तार और नित नए बदलते क्षमका को देखते हुए टेक दिग्गज मेंटा के Manus ने नया डेस्कटॉप ऐप लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि अब AI सिर्फ क्लाउड पर काम नहीं करेगा बल्कि सीधे यूजर के कंप्यूटर पर भी काम कर सकता है। इससे AI एजेंट अब लोकल डिवाइस पर काम करते हुए दिख सकता है। यूजर को बार-बार वेब पर जाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही जगह से सारी जानकारियां मिल सकती है। इससे डेस्कटॉप यूज करने अनुभव पूरी तरह से बदल सकता है।
Meta के Manus ने किया नया डेस्कटॉप ऐप लॉन्च, जानिए कैसे इसके जरिए AI एजेंट अब सीधे यूजर के कंप्यूटर पर काम कर सकेगा?
My Computer फीचर की ताकत
इस ऐप का सबसे खास फीचर My Computer है। इसमें गजब की क्षमता होती है। यह AI को फाइल्स पढ़ने देता है। जरूरत के हिसाब से उसे एडिट भी कर सकता है। जरूरत पड़ने पर ऐप्स को नियंत्रित भी कर सकता है। मतलब, AI अब बातचचीत और सलाह से एक कदम बढ़कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकता है। यानी यूजर्स का काम भी करेगा। जिसे OpenClaw को चुनौती देनेवाले ऐप की तरह बताया जा रहा है। बता दें कि Open Claw पहले से लोकल डिवाइस पर काम करता है। इसलिए लोग इस ओर आकर्षित होने लगे हैं।
सवाल यह फीचर पेड है या फ्री
Open Claw को Peter Steinberger ने शुरू किया था। किसी ने सोचा भी नहीं होगा एआई की रेस में इतने कम समय में यह काफी चर्चित हो जाएगा। Nvidia के सीईओ Jensen Huang ने तो इसे अगला ChatGPT तक कह दिया। इससे इसकी चर्चा और बढ़ गई। Open Claw पूरी तरह फ्री है। यह ओपन-सोर्स है। वहीं Manus एक पेड सर्विस है। बस. यही दोनों के बीच बड़ा अंतर है। फिर भी फीचर्स के मामले में Manus खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन ओपन- सोर्स के रहते कितना आगे बढ़ पाएगा यह करना फिलहाल मुश्किल है।
READ MORE- अब YouTube पर दिखेगा FIFA World Cup, देखें Live
AI करेगा एक साथ कई सारे असली काम
कंपनी का यह भी कहना है कि Manus AI एक साथ कई काम कर सकता है। फाइल अरेंजमेंट से लेकर कोडिंग में मदद कर सकता है। कुछ ही मिनटों में ऐप भी बना सकता है। Manus पहले से कई सर्विसेज से जुड़ा है। इसमें Google Calendar और Gmail शामिल हैं। इससे यूजर को एक ही जगह कई काम करने की सुविधा मिलती है।
READ MORE- बेंगलुरु में ड्रोन से हो रही मेडिकल डिलीवरी, 700 से ज्यादा उड़ानें
सुरक्षा पर उठे सवाल, कंपनी ने किया आश्वस्त
वहीं, दूसरी ओर AI को लोकल एक्सेस देने को खतरा के तौर पर देखा जा रहा है। इससे सुरक्षा और प्राइवेसी का चिंता होने लगी है। जानकार भी इस पर चिंता जता रहे हैं। हालांकि Manus ने इस पर सफाई दी है। कंपनी की ओर से यह आश्वस्त किया गया है कि हर काम से पहले अनुमति ली जाएगी। यूजर Allow Once या Always Allow चुन सकता है। इससे कंट्रोल पूरी तरह यूजर के पास रहेगा।
AI अब तेजी से डिजिटल असिस्टेंट के तौर उभर कर सामने आ रहा है। जिससे यूजर्स को काफी फायदा होगा वहीं, थोड़ी सी चूक नुकसान देह भी।
