Nvidia को चुनौती देने आया MatX, 500 मिलियन डॉलर की ताकत के साथ एंट्री

Nvidia को चुनौती देने आया MatX, 500 मिलियन डॉलर की ताकत के साथ एंट्री

6 mins read
7 views
February 25, 2026

MatX AI Chip AI: Artificial Intelligence के आने के बाद अब टेक कंपनियों के बीच असली जंग चिप्स की हो गई है। चिप्स की दुनिया में जहां अब तक Nvidia का दबदबा कायम है, वहीं अब एक नई स्टार्टअप कंपनी MatX ने बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने 500 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनी का दावा है कि उसके प्रोसेसर मौजूदा सिस्टम से 10 गुना बेहतर प्रदर्शन देंगे। Google के पूर्व इंजीनियरों द्वारा शुरू की गई यह स्टार्टअप बड़े विज़न के साथ आगे बढ़ रही है। निवेशकों का भरोसा भी मजबूत है।

500 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग के साथ MatX अब TSMC के जरिए करेगी चिप निर्माण… ग्लोबल AI हार्डवेयर बाजार में बड़ा बदलाव होने के आसार। पढें रिपोर्ट यहां।

500 मिलियन डॉलर की बड़ी फंडिंग

इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Jane Street और Situational Awareness ने किया है। जिसे पूर्व OpenAI शोधकर्ता लियोपोल्ड एशेनब्रेनर ने स्थापित किया है। इसके अलावा मार्वेल टेक्नोलॉजी, एनएफडीजी, स्पार्क कैपिटल और स्ट्रीप के सह-संस्थापक Patrick CollisonJohn Collison जैसे बड़े नाम भी निवेशकों की सूची में शामिल हैं। कंपनी के संस्थापक और CEO Reiner Pope ने LinkedIn पर इसकी जानकारी साझा की।

READ MORE–  AI Impact: AMD-Meta की 60 बिलियन डॉलर डील

10 गुना बेहतर AI ट्रेनिंग का दावा

MatX का दावा है कि उसके प्रोसेसर बड़े भाषा मॉडल, LLM की ट्रेनिंग और परफॉर्मेंस में मौजूदा GPU से 10 गुना बेहतर साबित हो सकते हैं। ये दावा ऐसे समय में की जा रही है जब AI मॉडल पहले से ज्यादा जटिल और महंगे होते जा रहे हैं। तेज और कुशल चिप्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Google TPU टीम का अनुभव

MatX की सबसे बड़ी ताकत उसकी फाउंडिंग टीम का अनुभव है। Reiner Pope पहले Google के Tensor Processing Unit प्रोजेक्ट में AI सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का नेतृत्व कर चुके हैं। वहीं उनके सह-संस्थापक Mike Gunter TPU हार्डवेयर के प्रमुख डिजाइनर रहे हैं। दोनों ने 2023 में मिलकर इस स्टार्टअप की नींव रखी थी।

READ MORE–  OpenAI का नया प्रोग्राम, कंपनियों में AI को तेजी से लागू करने की तैयारी

पहले भी जुटा चुकी है बड़ी रकम

MatX ने इससे पहले 2024 में लगभग 100 मिलियन डॉलर की सीरीज़ A फंडिंग हासिल की थी। जिसका नेतृत्व Spark Capital ने किया था। रिपोट्स की माने तो उस समय कंपनी की वैल्यूएशन 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी। नई फंडिंग के साथ MatX अब अपनी चिप्स का निर्माण TSMC के जरिए करवाएगी और 2027 तक इन्हें बाजार में उतारने की योजना है।

यदि कंपनी अपने दावों पर खरी उतरती है, तो आने वाले वर्षों में AI चिप बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AMD
Previous Story

AI Impact: AMD-Meta की 60 बिलियन डॉलर डील

AGI की दहलीज पर Amazon को झटका, टॉप AI लीडर David Luan ने छोड़ी कमान
Next Story

AGI की दहलीज पर Amazon को झटका, टॉप AI लीडर David Luan ने छोड़ी कमान

Latest from Artificial Intelligence