JioBrain

Jio मार्केट में उतारने जा रहा AI पर्सनल कंप्यूटर, जानें क्या मिलेगा

5 mins read
2K views
March 6, 2025

Jio जल्द ही क्लाउड-आधारित AI पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च कर सकता है, जिसकी जानकारी आकाश अंबानी ने दी है। यह एक AI पर्सनल कंप्यूटर होगा, जिस पर उपभोक्ता AI एप्लीकेशन भी बना सकते हैं।

Jio Cloud Computer: Jio जल्द ही अपना Cloud-Based AI पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च कर सकता है। Reliance Jio इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी का इस मामले को लेकर कहना है कि उनकी कंपनी Cloud-Based AI पर्सनल कंज्यूमर प्रोडक्ट विकसित कर रही है। ये कंज्यूमर प्रोडक्ट किसी भी कंज्यूमर स्क्रीन के साथ कंपैटिबल होगा। हालांकि, ये प्रोडक्ट कब तक लॉन्च होगा अभी इसकी जानकारी नहीं है। शुक्रवार को मुंबई में टेक वीक में आकाश अंबानी ने यह जानकारी दी।

क्या बोले आकाश अंबानी

आकाश अंबानी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास एक कंज्यूमर एप्लीकेशन है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह एक Cloud PC होगा, जो एक संपूर्ण PC है। इसे आप घर बैठे भी एक्सेस कर सकेंगे। यह कंप्यूटर काफी शक्तिशाली डिवाइस होगा, जिस पर आप AI एप्लीकेशन भी विकसित कर सकते हैं।

सस्ते सर्विस होने का दावा

आकाश अंबानी ने कहा कि Jio में हमारी जिम्मेदारी ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च करने की है, जिसका इस्तेमाल लाखों भारतीय कर सकें। Jio में हम किफायती कीमत पर ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देंगे। आप हमारा ताजा उदाहरण Jio Hotstar को देख सकते हैं।

इससे पहले JioBrain का भी ऐलान किया जा चुका है। यह सर्विस एंटरप्राइजेज के लिए जारी की जाएगी। Jio वेबसाइट के मुताबिक, JioBrain एक डिस्ट्रिब्यूटेड मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म होगा, जो नेटवर्क एज और सर्विस प्रोवाइडर क्लाउड को ट्रेन करने के साथ-साथ मशीन लर्निंग को भी अप्लाई कर सकेगा।

पिछले साथ हुई थी मर्ज होने की घोषणा

बता दें कि Jio ने हाल ही में Jio Hotstar ऐप को लॉन्च किया है, जिस पर यूजर्स को Jio Cinema और Disney + Hotstar का कंटेंट देखने को मिलेगा। कंपनी ने पिछले साल इसके मर्च होने की घोषणा की थी, जो हाल ही में हो गया है। बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने Disney + Hotstar का नाम बदलकर Disney + Hotstar कर दिया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Facebook
Previous Story

क्यों जरूरी है Facebook Profile Lock? जानें इसके फायदें

Mark Zuckerberg
Next Story

क्या अब AI के लिए पैसे लेंगे मार्क जकरबर्ग, यहां जानें

Latest from Artificial Intelligence

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss