भारत अपनाएगा वैश्विक AI नियम, नैतिक उपयोग पर होगा सख्त फोकस

भारत अपनाएगा वैश्विक AI नियम, नैतिक उपयोग पर होगा सख्त फोकस

5 mins read
930 views
September 17, 2025

AI Governance India: AI तेजी से हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में इसका सही और सुरक्षित इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से ग्लोबल लेवल पर AI के लिए Ethical फ्रेमवर्क तैयार किए जा रहे हैं। उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने बताया कि इस प्रक्रिया में भारतीय विशेषज्ञ भी अंतरराष्ट्रीय समितियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

AI के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दुनियाभर में Ethical फ्रेमवर्क तैयार हो रहे हैं। भारतीय विशेषज्ञ भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

खरे ने कहा कि जैसे ही अंतरराष्ट्रीय मानक तय होंगे भारत समेत सभी देश उन्हें अपनाएंगे। वर्तमान में 39 ग्लोबल AI स्टैंडर्ड्स लागू हैं और 45 नए मानक विकास के दौर में हैं। हाल ही में इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (IEC) की बैठक में AI के जिम्मेदार, समावेशी और नैतिक उपयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।

Ethical उपयोग पर वैश्विक बहस

खरे ने बताया कि बड़ी बहस इस बात पर है कि किसे Ethical और किसे अनैतिक AI कहा जाए। क्या सुरक्षित है और क्या नहीं यह तय करना सबसे बड़ी चुनौती है। इस चर्चा में भारतीय एक्सपर्ट अहम योगदान दे रहे हैं और वैश्विक मानकों को दिशा देने में नेतृत्व कर रहे हैं।

READ MORE: दुनिया का पहला AI मंत्री, इस देश में अब नहीं चलेगी घूसखोरी

सरकार बनाएगी कानूनी ढांचा

खरे ने साफ कहा कि जैसे-जैसे मानक तय होंगे सरकारें कानूनी ढांचे तैयार करेंगी ताकि उपभोक्ताओं को AI के गलत इस्तेमाल से बचाया जा सके। उन्होंने चिंता जताई है कि AI का दुरुपयोग आजकल प्रोपेगेंडा और भ्रामक प्रचार फैलाने में हो रहा है जो किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि AI आज की दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। कई बार यह इंसानी सोच और सहजज्ञान से भी आगे निकल जाता है।”

READ MORE: Elon Musk को झटका! OpenAI ने अपने खेमे में शामिल किया xAI का पूर्व CFO

सकारात्मक योगदान

हालांकि, चुनौतियों के बीच खरे ने AI के सकारात्मक पहलुओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, क्रिएटिव प्लेटफॉर्म और इनोवेशन इसी तकनीक पर बेस्ड हैं। रीटेल और ई-कॉमर्स में यह धोखाधड़ी और नकली उत्पादों से लड़ने का मजबूत हथियार साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Blockchain बना कॉर्पोरेट्स का नया पसंदीदा
Previous Story

Blockchain बना कॉर्पोरेट्स का नया पसंदीदा, दिग्गज कंपनियां कर रही अरबों का निवेश

Crypto Market: Bitcoin, Ethereum और टॉप गेनर्स की जानकारी
Next Story

Crypto Market: Bitcoin, Ethereum और टॉप गेनर्स की जानकारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss