AI वर्ल्ड में बादशाहत हासिल करने के लिए चीन इंसान और मशीन का कराएगा मेल

AI वर्ल्ड में बादशाहत हासिल करने के लिए चीन इंसान और मशीन का कराएगा मेल

4 mins read
879 views
July 24, 2025

चीन की सबसे खास बात यह है कि वहां की कंपनियां ऐसे स्मार्ट AI सिस्टम बना रही हैं जो इंसानी दिमाग की तरह सोचते और सीखते हैं।

Human Brain-Computer Fusion:  चीन इन दिनों AI वर्ल्ड का सबसे बड़ा लीडर बनने की दिशा में काम कर रहा है। जहां अमेरिका और यूरोपीय देश बड़े AI मॉडल्स और पावरफुल चिप्स पर फोकस कर रहे हैं तो वहीं, चीन ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस का रास्ता अपना रहा है।

क्या है ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस?

BCI एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो सीधे इंसानी दिमाग को मशीन से जोड़ने का काम करती है। इसमें कुछ डिवाइसेज इंसान के दिमाग के अंदर लगाए जाते हैं जबकि कुछ बाहर से काम करते हैं। इसका मकसद इंसान और कंप्यूटर को एक साथ एक यूनिट के तौर पर काम करने लायक बनाना है।

कम डेटा और कम खर्च होगा

चीन की सबसे खास बात यह है कि वहां की कंपनियां ऐसे स्मार्ट AI सिस्टम बना रही हैं जो इंसानी दिमाग की तरह सोचते और सीखते हैं। इन सिस्टम्स को ज्यादा डेटा या महंगे कंप्यूटर चिप्स की जरूरत नहीं होती है। इससे चीन को वेस्टर्न देशों की तुलना में कम संसाधनों में भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

ईमेल सोचकर भेजना

तियानजिन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डोंग मिंग ने इस टेक्नोलॉजी को लेकर कहा है कि वो AI को इंसान की जगह नहीं बनाना चाहते, बल्कि इंसान और AI को एक साथ जोड़कर काम करना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो कोई व्यक्ति सिर्फ सोचकर ईमेल भेज सकता है या सैनिकों को सुपर-सोल्जर की तरह तैयार किया जा सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/perplexity-ai-ceo-message-to-young-man/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/chatgpt-world-most-popular-ai-tool-revealed-in-new-report/

2018 में भी दिखा था चीन का इरादा

2018 में चीन ने अमेरिका की Z Advanced Computing कंपनी का हिस्सा खरीदने के लिए 30 मिलियन डॉलर की पेशकश की थी। ये कंपनी ऐसे AI सिस्टम पर काम कर रही है जो बहुत कम डेटा में भी सीखने में सक्षम हैं। हालांकि, इस टेक्लॉजी को लेकर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं। आने वाला वक्त यह तय करेगा कि इंसान और टेक्नोलॉजी का रिश्ता कैसा होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

दिल दो, OTP नहीं! वर्ना... Saiyaara स्टाइल में यूपी पुलिस ने लोगों किया अलर्ट, पोस्ट वायरल
Previous Story

दिल दो, OTP नहीं! वर्ना… Saiyaara स्टाइल में यूपी पुलिस ने लोगों किया अलर्ट, पोस्ट वायरल

सरकारी कामकाज में 'Woke AI' पर Donald Trump ने लगाया बैन
Next Story

सरकारी कामकाज में ‘Woke AI’ पर Donald Trump ने लगाया बैन

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss