OpenClaw की चाल तेज, चीन के ‘AI टाइगर्स’ ने बाजार में लगाई छलांग

OpenClaw की चाल तेज, चीन के ‘AI टाइगर्स’ ने बाजार में लगाई छलांग

7 mins read
1 views
March 18, 2026

Open Claw AI platform:  एआई की बढ़ती लोकप्रयिता और टेक कंपनियों के द्वारा इसे अपनाने की होड़ के बीच Nvidia CEO के एक बयाने ने चीनी मार्केट में हलचल मचा दिया है। Jensen Huang ने OpenClaw को अगला ChatGPT बताया। इससे बाजार में रौनक लौट आई है। टेक कंपनियां की उम्मीदें बढ़ गई है। निवेशक नई संभावनाएं देख रहे हैं। कंपनियां नई रणनीति बना रही हैं। यानी अब फोकस सिर्फ चैटबॉट पर नहीं है। अब बात एजेंटिक AI पर आ गई है। तो आइए जानते हैं इसे विस्तार से।

Jensen Huang के बयान के बाद चीन के AI टाइगर्स बाजार में मची तहलका… क्या अब OpenAI और Anthropic को टक्कर देने के लिए नए मॉडल हो रही है विकसित?

OpenClaw क्यों खास है

सबसे यह जानना जरूरी है कि OpenClaw क्या है और यह किस तरह काम करती है। आपको बता दें कि यह एक ओपन-सोर्स AI प्लेटफॉर्म है। यह सिर्फ जवाब नहीं देता। यह खुद काम भी करता है। यह कई स्टेप्स में टास्क पूरा कर सकता है। इसी वजह से कंपनियां इसे तेजी से अपना रही हैं। डेवलपर्स के लिए यह आसान है। इसमें बदलाव करना भी सरल है।

शेयर बाजार में तेज असर

जैसे ही सीईओ का बयान आया इस खबर का असर तुरंत दिखना शुरू हो गया। MiniMax के शेयर तेजी से बढ़ने लगे। Zhipu AI में भी काफी उछाल आया। शेयर बाजार में बढते शेयर की रफ्तार को देखते हुए निवेशकों का भरोसा बढ़ा। बाजार में नई उम्मीद दिखी। इसके साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ती हुई दिखी। कई नए निवेशक भी जुड़े।

READ MORE- Hunter Alpha ने बढ़ाई DeepSeek V4 की अटकलें

चर्चा में आए AI टाइगर्स कौन है?

चीन की नई AI कंपनियों को AI टाइगर्स कहा जा रहा है। ये कंपनियां बड़े मॉडल पर काम कर रही हैं। यह ऐसा मॉडल बनाने पर काम कर रही है जो सीधे OpenAI और Anthropic को चुनौती दे। ये कंपनियां तेजी से फंडिंग जुटा रही हैं। साथ ही साथ नई प्रतिभाएं भी इनसे जुड़ रही हैं। कंपनी चाहती है कि नए टेलेंट के जरिए एक उन्नत किस्म की एआई मॉडल विकसित करें।

READ MORE-  OpenAI और AWS का गठजोड़, अमेरिकी सरकार में AI की नई पहुंच

टेक्नोलॉजी में कड़ी टक्कर

वहीं, Zhipu ने GLM-5 लॉन्च किया। यह एक नया AI मॉडल है। कंपनी दावा किया है कि इसका सीधा  मुकाबला Claude Opus 4.5 से होगा। वहीं, कुछ मामलों में इसे Gemini 3 Pro से बेहतर कहा गया। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, SenseTime अब अपना फेस रिकग्निशन से हटकर AI प्लेटफॉर्म बनाने पर ध्यान अधिक केंद्रित कर रही है। इस बदलाव का असर उसके शेयर में भी दिखना शुरू हो गया है। कंपनी द्वारा जल्द ही नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की बात कही जा रही है। AI असिस्टेंट पर जोर बढ़ रहा है।

क्लाउड और चिप सेक्टर को फायदा

एआई के बढ़ते प्रभाव का फायदा अब क्लाउड और चिप निर्माण कंपनियां मिलता दिख रहा है। भी मजबूत हो रही हैं। UCloud Technology के शेयर बढ़े। SK Hynix और Samsung Electronics में तेजी आई। Moody’s ने अपने रिपोर्ट में कहा है चीन AI में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़ी कंपनियां सबसे आगे हैं। सरकार भी इस क्षेत्र को समर्थन दे रही है।

बाजार ने यह संकेत दे दिया है कि अब कंपनियां बात करनेवाला AI नहीं, काम करनेवाला AI  पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI का बड़ा फैसला, अब यूसेज के हिसाब से होगी कीमत
Previous Story

OpenAI का बड़ा फैसला, अब यूसेज के हिसाब से होगी कीमत

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss