Google Drive

क्या है ChatGPT Connectors फीचर ? OpenAI कर रहा टेस्टिंग

4 mins read
2K views
March 19, 2025

ChatGPT Connectors एक एंटरप्राइज टूल होगा, जो संचार प्लेटफॉर्म्स से जुड़ता है। वहां, से जानकारी खींचता है और यूजर्स को उनके सवालों के जवाब प्रदान करता है।

ChatGPT Connectors : OpenAI जल्द ही ChatGPT Connectors नाम का एक नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है। इसके जरिए ChatGPT को सीधे दूसरे प्लेटफॉर्म्स से कनेक्ट करने की सुविधा मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर पहले ChatGPT Teams के सब्सक्राइबर्स के लिए मौजूद होगा। शुरुआत में इसे Google Drive और Slack के साथ जोड़ा जाएगा। इसका मकसद है कि ChatGPT को इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़े डाटा तक पहुंच दी जाए, ताकि वह यूजर्स के सवालों का सटीक जवाब दे सके।

क्या है ChatGPT Connectors?

OpenAI इस फीचर का बीटा वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। ChatGPT Connectors एक एंटरप्राइज टूल होगा, जो थर्ड-पार्टी डेटाबेस और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स से सीधे जुड़कर वहां मौजूद जानकारी को एक्सेस करेगा। इसके बाद, जब कोई यूजर सवाल पूछेगा, तो ChatGPT उसी डेटा के आधार पर उत्तर देगा।

कहां-कहां करेगा काम?

शुरुआत में ये Google Drive और Slack जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। इसके बाद इसे Microsoft SharePoint और Box जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म्स तक भी एक्सपैंड किया जा सकता है।

यह फीचर खासतौर पर टेक्स्ट डेटा को एक्सेस करेगा, जिसमें:

  • डॉक्यूमेंट्स
  • प्रेजेंटेशन
  • स्प्रेडशीट्स
  • Slack मैसेज शामिल होंगे।

GPT-4o मॉडल से मिलेगा पावर

ChatGPT Connectors फीचर को GPT-4o AI मॉडल पर चलाया जाएगा। इस मॉडल को खासतौर पर कनेक्टेड प्लेटफॉर्म्स के आंतरिक डेटा के साथ इंटीग्रेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। जब ये फीचर किसी ChatGPT Teams Workspace में एक्टिवेट होगा, तो उस वर्चुअल स्पेस के सभी यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Online Fraud
Previous Story

Online Scam को रोकने के लिए सरकार और WhatsApp ने मिलाया हाथ

robotaxis in California
Next Story

Tesla को मिली कैलिफोर्निया में रोबोटैक्सी चलाने के लिए पहली मंजूरी

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss