OpenAI

ChatGPT में आया नया अपडेट, यूजर्स वीडियो भी कर सकेंगे जनरेट

5 mins read
1.2K views
March 3, 2025

ChatGPT यूजर्स को जल्द ही वीडियो जेनरेट करने का ऑप्शन मिलेगा। दरअसल, कंपनी अपने वीडियो मॉडल को ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है।

ChatGPT Update : OpenAI ने ChatGPT लॉन्च करके पूरे देशभर में तहलका मचा दिया था। कंपनी ने अब इसमें एक और शानदार फीचर ऐड किया है। अगर प्लान यह सफल होता है तो जल्द ही यूजर ChatGPT में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अपनी पसंद का वीडियो जनरेट कर सकेंगे। अभी कंपनी का टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल सिर्फ Sora की वेबसाइट पर ही मौजूद है, लेकिन जल्द ही इसे ChatGPT में इंटीग्रेट किया जा सकता है। यूजर इसके बाद इस chatbot से जनरेट किए गए वीडियो के साथ-साथ अपने सवालों के जवाब भी पा सकेंगे।

कंपनी के अधिकारी ने दिए संकेत

OpenAI ने हिंट दिया कि वह अपने टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल Sora को ChatGPT में एकीकृत करने की प्लानिंग बना रहा है। Sora के प्रोडक्ट प्रमुख रोहन सहाय ने इस मामले को लेकर कहा कि वह इस दिशा में काम कर रहे हैं। अभी तक इसमे कोई टाइम लिमिट सामने नहीं आई है। सहाय ने आगे कहा कि ऐसा किया जा सकता है, ताकि यूजर्स वीडियो भी तैयार कर सकें। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसमें यूजर को Sora की वेबसाइट की तुलना में कम नियंत्रण मिलेगा।

क्या बोले रोहन सहाय

सहाय ने आगे कहा कि ChatGPT को कॉम्पेल्कस होने से बचाने के लिए Sora को एक अलग उत्पाद के रूप में लॉन्च किया गया था। अब इस क्षेत्र में कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रही है। ऐसे में OpenAI AI ​​chatbot में वीडियो जेनरेशन टूल को शामिल करके आगे निकल सकता है। इससे ज्यादा यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेने के लिए राजी किया जा सकता है।

चीनी कंपनियों ने दी कड़ी टक्कर

बता दें कि पिछले कुछ समय से चीनी कंपनियां एक के बाद एक कमाल के AI मॉडल लॉन्च कर रही हैं। इसने OpenAI समेत अमेरिकी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। वहीं, DeepSeek ने अमेरिकी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता AI मॉडल लॉन्च कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। अब दूसरी चीनी कंपनियां भी दमदार AI मॉडल लॉन्च कर रही हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

smartphone
Previous Story

भारत में ये तीन फोन इस हफ्ते होने जा रहा लॉन्च

Miracle Mind App
Next Story

सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया Sadhguru का AI ऐप

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss