Milken इंस्टीट्यूट के चीफ की चेतावनी, AI बाजार की बढ़ती वैल्यूएशन खतरे में

5 mins read
885 views
October 13, 2025

Milken Institute: AI सेक्टर में कंपनियों की बढ़ती वैल्यूएशन अब स्थिर नहीं रह सकती और जल्द ही बाजार में गिरावट आ सकती है। यह चेतावनी मिल्कन इंस्टीट्यूट के चीफ इकोनॉमिस्ट और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विलियम ली ने दी है। ली का कहना है कि भले ही उन्हें AI की लंबी अवधि की क्षमता पर भरोसा है और इसे अमेरिकी श्रेष्ठता का कारण मानते हैं  लेकिन फिलहाल के मार्केट ट्रेंड में बबल जैसा संकेत दिख रहा है।

Milken इंस्टीट्यूट के विलियम ली ने कहा कि AI बाजार में बबल की संभावना है और चीन जैसे वैश्विक योगदानकर्ता के बिना सेक्टर अस्थिर हो सकता है।

कीमतें बढ़ गईं, परिणाम नहीं

ली ने बताया कि वर्तमान में AI तकनीकों की कीमतें वास्तविक परिणामों से कहीं आगे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हम ऐसे एप्लिकेशन नहीं देखे हैं जो प्रोडक्टिविटी बढ़ाएं। ज्यादातर निवेश सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में गया है। उन्होंने इसे डॉट-कॉम युग से जोड़कर समझाया, जब फाइबर-ऑप्टिक केबल बिछाई गईं  लेकिन उनका इस्तेमाल तब हुआ जब कीमतें गिर गईं। ली का कहना है कि AI सेक्टर में भी ऐसा ही कुछ हो सकता है।

READ MORE: Nvidia ने Intel में 5 बिलियन डॉलर का किया निवेश, बनेंगी नई साझेदारी

चीन और निवेशकों की रणनीति

ली ने यह भी कहा कि चीन के दुर्लभ धातुओं पर बढ़ता नियंत्रण निवेशकों के फैसलों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि निवेशक अपने मुनाफे निकाल सकते हैं और कुछ निवेश घटा सकते हैं जब तक वास्तविक सुधार नजर न आए।

READ MORE: Huawei की 3 साल की रणनीति, AI चिप्स में Nvidia को पछाड़ने की तैयारी

ली ने यह भी जोर दिया कि वैश्विक AI इकोसिस्टम में चीन का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के हवाले से कहा कि अमेरिकी टेक कंपनियां चीन को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं क्योंकि दुनिया के करीब आधे AI शोधकर्ता और इनोवेटर चीन में हैं। इसका मतलब है कि AI निवेश में जल्द ही सतर्कता बढ़ सकती है और बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Meta अब AI से बदलेगा Metaverse का फ्यूचर, कर्मचारियों को मिला आदेश

Next Story

Ukrain के क्रिप्टो इन्फ्लुएंसर की मौत, पुलिस ने Telegram पर दी जानकारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss