AI चोरी रोकने के लिए OpenAI, Google और Anthropic का सख्त कदम

AI चोरी रोकने के लिए OpenAI, Google और Anthropic का सख्त कदम

6 mins read
1 views
April 8, 2026

OpenAI, Google And Anthropic: OpenAI, Google और Anthropic ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये तीनों कंपनियां मिलकर अपने एडवांस AI मॉडल्स को कॉपी होने से बचाने की तैयारी कर रही हैं। खासकर उन मामलों पर नजर रखी जा रही है, जहां चीनी कंपनियां मॉडल डिस्टिलेशन तकनीक का इस्तेमाल करके सस्ते AI मॉडल बना रही हैं।

तीन बड़ी AI कंपनियां अपने एडवांस मॉडल्स की सुरक्षा के लिए उठा रही बड़े कदम, सस्ते AI मॉडल बनाने की कोशिशों पर रख रही नजर।

मॉडल डिस्टिलेशन पर कंपनियों की सख्त नजर

मॉडल डिस्टिलेशन एक ऐसी तकनीक है, जिसमें बड़े और पावरफुल AI मॉडल की जानकारी से लेकर छोटे मॉडल को ट्रेन किया जाता है। आम तौर पर यह तकनीक सही मानी जाती है, लेकिन कंपनियों का कहना है कि कुछ डेवलपर्स इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ चीनी डेवलपर्स बड़े AI सिस्टम से बड़ी मात्रा में डेटा निकालकर अपने खुद के मॉडल तैयार कर रहे हैं। इससे कम लागत में ऐसे AI मॉडल बन रहे हैं जो बड़े और महंगे मॉडल्स को टक्कर दे सकते हैं। इसी वजह से अब इन कंपनियों ने इस पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है।

READ MORE: Google का तोहफा: यूजर्स कैसे पाएं 5TB FREE स्टोरेज, जानें तरीका

Frontier Model Forum से हो रहा सहयोग और निगरानी

OpenAI, Google और Anthropic आपस में जानकारी शेयर करने के लिए Frontier Model Forum का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस फोरम की शुरुआत 2023 में OpenAI, Google, Anthropic और Microsoft ने मिलकर की थी। इसका मुख्य मकसद एडवांस AI सिस्टम को सुरक्षित और जिम्मेदारी से विकसित करना है।

अब इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां संदिग्ध गतिविधियों को पहचानने और रोकने पर काम कर रही हैं। कंपनियां एक-दूसरे के साथ डेटा और पैटर्न साझा कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके AI मॉडल्स की नकल कहां और कैसे हो रही है।

DeepSeek विवाद से बढ़ी चिंता

AI मॉडल का कॉपी करने का मामला तब ज्यादा चर्चा में आया जब 2025 में OpenAI ने DeepSeek पर अपने मॉडल की नकल करने का आरोप लगाया। दावा किया गया है कि DeepSeek ने मॉडल डिस्टिलेशन तकनीक का इस्तेमाल करके DeepSeek R1 मॉडल बनाया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऐसे मामलों से अमेरिकी कंपनियों को हर साल अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है।

READ MORE: AI सीखो, करोड़ों कमाओ! अमेरिका में नौकरी का सुनहरा मौका पाओ!

AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सुरक्षा चिंता

इसी वजह से अब इन कंपनियों ने इसे सिर्फ बिजनेस का मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला भी बताया है। आने वाले समय में AI सेक्टर में इस तरह के विवाद और बढ़ सकते हैं क्योंकि कंपनियां अपने मॉडल्स को सुरक्षित रखने के लिए और सख्त कदम उठा रही हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Redmi K90 Max
Previous Story

Redmi ला रहा ‘एयर कूलिंग पंखे’ वाला स्मार्टफोन! हटके हैं सारे फीचर्स

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss