Humanoid Robot

Video में देखे कैसे भीड़ पर हमलावर हुआ AI Robot

4 mins read
1.2K views
February 25, 2025

AI रोबोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे AI रोबोट भीड़ में बैठे एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया।

AI Robot: दुनिया भर में जहां Robot की चर्चा तेजी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में AI रोबोट ने अचानक भीड़ पर हमला कर दिया है। बता दें कि यह घटना चीन की है, जहां एक फेस्टिवल के दौरान एक Humanoid Robot भीड़ की ओर बढ़ा और दर्शकों पर मुक्का मारने लगा।

सवालों के घेरे में आया AI Robot

फेस्टिवल में उपलब्ध सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत रोबोट को पकड़कर ऑडियंस से दूर कर दिया। हालांकि, इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोबोट के सॉफ्टवेयर में खामी का पता चला है, जिसके कारण AI रोबोट ने दर्शकों पर हमला कर दिया है। वहीं, अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इस हमले के बाद AI Robot एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गए हैं। बता दें कि Robot के हाथ और पैर सख्त पदार्थ से बने हुए होते हैं। ऐसे में Robot अगर इंसानों पर हमला करते हैं, तो उन्हें बुरी तरह घायल कर सकते हैं।

Humanoid Robot  का वायरल हुआ था वीडियो

जनवरी में भी ऐसा ही एक Humanoid Robot  का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें Robot ने स्टेज पर डांस किया था। बाद में लोग इसकी तारीफ करने लगे थे। Gala Festival के दौरान लाल जैकेट पहने Robot महिलाओं के साथ डांस करते नजर आए।

एलन मस्क भी कर चुके है वीडियो शेयर

Humanoid Robot को लेकर पूरी दुनिया में अभी काम चल रहा है। इसके अलावा एलन मस्क भी Humanoid Robot तैयार कर रहे हैं, जिसका नाम Optimus AI Robot है। एलन मस्क अक्सर इस रोबोट के बारे में पोस्ट करते हैं। वहीं, इस रोबोट का योग करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसे खुद एलन मस्क ने शेयर किया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Lenovo
Previous Story

भारत में Lenovo का नया लैपटॉप हुआ लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Eutelsat OneWeb
Next Story

भारत में शुरू सैटेलाइट इंटरनेट सेवा! टेस्ट में हुआ पास

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss