OpenAI Sora 2 vs Google Veo 3: कौन है असली विजेता?

5 mins read
592 views
October 6, 2025

Openai Sora 2 Vs Google Veo 3: AI की दुनिया में OpenAI ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। कंपनी ने Sora 2 नाम का नया टूल लॉन्च किया है, जो वीडियो और ऑडियो बनाने के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा आसान और वास्तविक बनाता है। OpenAI के अनुसार, Sora 2 अपने पिछले वर्जन की तुलना में अधिक रियलिस्टिक, सटीक और कंट्रोल में आसान है।

Sora 2 के साथ OpenAI ने वीडियो क्रिएशन की दुनिया में मचाई हलचल। यह नया AI टूल Google Veo 3 से ज्यादा स्मूद और रियल दिखने वाले वीडियो तैयार करता है, जो यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाता है।

इसी के साथ, OpenAI ने एक नई सोशल ऐप ‘Sora’ भी पेश की है। इस ऐप के जरिए लोग अपने और दोस्तों के छोटे वीडियो बना सकते हैं और उन्हें TikTok जैसी फीड पर शेयर कर सकते हैं। पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी एक सोशल प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है अब यह रिपोर्ट सही साबित हो गई है।

Sora 2 बनाम Veo 3: कौन है आगे?

AI समुदाय में Sora 2 और Google के Veo 3 के बीच तुलना जोरों पर है। एक इंस्टाग्राम पेज ने दोनों टूल्स से बने वीडियो शेयर किए, जिनमें बड़ा अंतर नजर आया। एक क्लिप में Sora 2 का वीडियो बेहद नेचुरल और स्मूद लगा, जबकि Veo 3 का वीडियो कुछ असामान्य दिखा, जैसे व्यक्ति घोड़े पर उछल रहा हो।

READ MORE: OpenAI का Sora हुआ लॉन्च, टेक्स्ट से बना सकेंगे Video

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों में एक जैसे प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, लेकिन शुरुआती नतीजे बताते हैं कि Sora 2 का आउटपुट ज्यादा बेहतर और वास्तविक है।

Sora 2 की खासियतें और Google Veo 3 से फर्क

Sora 2 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह वीडियो में असलीपन लाता है और प्राकृतिक नियमों का ध्यान रखता है। इसमें यूजर्स लंबे मल्टी-शॉट वीडियो बना सकते हैं और अपने चेहरे और आवाज़ को भी वीडियो में जोड़ सकते हैं। वहीं, Google Veo 3 को YouTube और Gemini API से जोड़ा गया है, ताकि क्रिएटर्स जल्दी से शॉर्ट्स या छोटे वीडियो बना और अपलोड कर सकें। जहां Sora 2 लंबी और कहानीनुमा वीडियो क्रिएशन पर ध्यान देता है, वहीं Veo 3 की ताकत स्पीड और फास्ट एडिटिंग में है।

READ MORE: OpenAI ने xAI के मुकदमे को बताया बे-सिरपैर, कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगाया

दोनों कंपनियां सुरक्षा पर जोर देती हैं। Sora 2 में दुरुपयोग रोकने के लिए सेफ्टी चेक्स, जबकि Veo 3 में वॉटरमार्क और फेक कंटेंट रोकने वाले टूल्स मौजूद हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अबू धाबी में फार्मों में क्रिप्टो माइनिंग पर सख्त प्रतिबंध
Previous Story

अबू धाबी में फार्मों में क्रिप्टो माइनिंग पर सख्त प्रतिबंध

Next Story

टिम कुक के बाद Apple का नया CEO कौन होगा?

Latest from Artificial Intellience

chrome

Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

Chrome security: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google अब अपने Chrome ब्राउज़र को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है। Gemini AI की ताकत से Chrome जल्द ऐसे स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकेगा, जो यूज़र्स को
iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Don't Miss