GoPro-ने-भारत-में-लॉन्च-किए-MAX2

GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2, LIT HERO और Fluid Pro AI

9 mins read
2.3K views
November 15, 2025

GoPro India: GoPro ने भारत में अपने प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाते हुए तीन नए उपकरण पेश किए हैं। इनमें MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी लाइफस्टाइल कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल शामिल है। कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स कंटेंट क्रिएटर्स, यात्रियों और डेली यूजर्स को वीडियो और फोटो शूट करने के लिए अधिक सुविधाजनक और लचीले विकल्प देंगे। ये सभी प्रोडक्ट अब Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital जैसी प्रमुख दुकानों पर उपलब्ध हैं। 

GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल तीन नए प्रोडक्ट्स, जानें इसके फायदें और फीचर्स 

भारत में कंटेंट क्रिएटर मार्केट पर फोकस 

इस लॉन्च के जरिए GoPro भारत में तेजी से बढ़ते क्रिएटर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। इस मार्केट में कॉम्पैक्ट कैमरे और स्टेबलाइजेशन टूल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। GoPro के फाउंडर और CEO निकोलस वुडमैन ने कहा कि इस साल के नए प्रोडक्ट्स हमारी लाइनअप को पहले से ज्यादा विविध बनाते हैं। ये आज के कंटेंट क्रिएटर्स, एडवेंचर्स और एंथुजियास्ट्स के लिए नए और रोमांचक फीचर्स लाते हैं। 

MAX2 360 कैमरा 

लाइनअप का प्रमुख उत्पाद GoPro MAX2 है, जिसकी कीमत 57,000 है। यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस 360 कैमरा है। MAX2 True 8K 360 वीडियो, 29 मेगापिक्सल 360 फोटो और 10-bit कलर सपोर्ट करता है। इसमें GP-Log, ट्विस्ट–एंड–गो रिप्लेसेबल लेंस, GPS, छह माइक्रोफोन और Enduro बैटरी शामिल है। 

AI-सहायता प्राप्त 360 वीडियो एडिटिंग, 16 नए माउंट्स के साथ इनविजिबल पोल माउंटिंग और 300Mbps बिटरेट सपोर्ट GoPro Labs के जरिए उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर में इसे 54,999 में 64GB SD कार्ड के साथ खरीदा जा सकता है। 

LIT HERO 

दूसरा प्रोडक्ट LIT HERO है जो छोटे और पोर्टेबल लाइफस्टाइल कैमरा के रूप में पेश किया गया है। इसका वजन केवल 93 ग्राम है और इसमें बिल्ट–इन लाइट है। यह कैमरा 4K वीडियो 60fps, 2x स्लो मोशन और 12MP फोटो शूट कर सकता है। 

कंपनी का कहना है कि बिल्ट–इन लाइट वीडियो को स्मार्टफोन की तुलना में मजेदार और रेट्रो लुक देती है। LIT HERO 5 मीटर तक वॉटरप्रूफ, रग्ड डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। यह दिसंबर की शुरुआत में 28,500 में उपलब्ध होगा। 

READ MORE:  Starlink का भारत लॉन्च करीब, मुंबई में दिखाएगा डेमो रन 

Fluid Pro AI 

तीसरा प्रोडक्ट Fluid Pro AI गिम्बल है। यह GoPro कैमरा, स्मार्टफोन और कॉम्पैक्ट कैमरों के लिए उपयुक्त है। इसमें AI सब्जेक्ट ट्रैकिंग है जो व्यक्ति के चेहरे या शरीर को फ्रेम में केंद्रित रखता है। Fluid Pro AI में 3-axis स्टेबलाइजेशन, इंटीग्रेटेड फिल लाइट, और 18 घंटे का रनटाइम है। यह पावर बैंक के रूप में भी काम करता है। इसकी कीमत 23,000 है और यह जनवरी 2026 में उपलब्ध होगा। 

READ MORE: सोशल मीडिया पर Jio, BSNL और itel क्यों कह रहे हैं Sorry? 

क्रिएटर्स और यूजर्स पर ध्यान 

GoPro का 2025 लाइनअप दिखाता है कि कंपनी व्लॉगर, यात्री और शॉर्ट–फॉर्म कंटेंट क्रिएटर्स की जरूरतों के अनुसार, अपने उपकरण तैयार कर रही है। MAX2 प्रोफेशनल्स के लिए है, जबकि LIT HERO और Fluid Pro AI आम यूजर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए बेहतर और आसान शूटिंग अनुभव देते हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI फेक फोटो-वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं, इस देश ने बनाया कड़ा कानून
Previous Story

AI फेक फोटो-वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं, इस देश ने बनाया कड़ा कानून

BSNL-यूजर्स-को-जल्द-मिलेगा-सुपरफास्ट-5G-सेवा
Next Story

BSNL यूजर्स को जल्द मिलेगा सुपरफास्ट 5G सेवा, सबसे पहले यहां होगा लॉन्च