महंगा हुआ YouTube Premium, क्या अब भी लेना रहेगा फायदेमंद

महंगा हुआ YouTube Premium, क्या अब भी लेना रहेगा फायदेमंद

6 mins read
1 views
April 11, 2026

Youtube Premium Price Hike: चर्चित वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन इस बार कोई बड़ा आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। कई यूजर्स को ईमेल के जरिए नई कीमतों की सूचना दी जा रही है। जिससे यह बदलाव धीरे-धीरे लागू हो रहा है। यानी प्रीमियम यूजर्स की जेब और खाली होनेवाली है। तो आइए जानते हैं प्लान्स और उसके बढ़े हुए कीमत के बारे में।

YouTube Premium की कीमतों में बढ़ोतरी, अब यूजर्स को देना होगा ज्यादा पैसा…जानें नए प्लान्स और पूरी डिटेल।

कितनी बढ़ी कीमत,जानिए नए प्लान्स

अमेरिका में नए सब्सक्राइबर्स के लिए प्राइस अपडेट लागू हो चुका है। इंडिविजुअल प्लान अब 15.99 डॉलर प्रति माह हो गया है।  वहीं फैमिली प्लान 26.99 डॉलर तक पहुंच गया है। बात अगर Lite प्लान की कीमत करें तो इसका भी कीमत 8.99 डॉलर कर दी गई है। यह बढ़ोतरी करीब 1 से 4 डॉलर तक की है। जो अलग-अलग प्लान पर निर्भर करती है। अगर यूजर्स ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो वे सालाना प्लान लेकर करीब 15 प्रतिशत तक बचत कर सकते हैं।

READ MOREOnePlus Nord 6 सेल LIVE, पहले खरीदारों को मिलेगा स्पेशल ऑफर

पुराने यूजर्स को कब से देना होगा ज्यादा पैसा?

जो लोग पहले से YouTube Premium का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो उनके लिए यह नई कीमत जून 2026 के बिलिंग साइकल से लागू होगी। यानी आने वाले महीनों में सब्सक्रिप्शन फीस अपने आप बढ़ जाएगी। Google का कहना है कि यह फैसला यूजर्स को बेहतर फीचर्स और सर्विस देने के लिए लिया गया है। साथ ही, इससे कंटेंट क्रिएटर्स और आर्टिस्ट्स को सपोर्ट करने में भी मदद मिलेगी।

READ MORE–  Meta और YouTube को 6 मिलियन का जुर्माना, किशोरों के नुकसान पर फैसला

क्या मिल रहा है Premium में खास?

YouTube Premium यूजर्स को ऐड फ्री वीडियो, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे फीचर्स देता है। Lite प्लान में भी हाल ही में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। जिससे यह बजट यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन रहा है। हालांकि यह बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ती सब्सक्रिप्शन फीस ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में Netflix ने भी अपने प्लान्स महंगे किए थे, जिससे OTT मार्केट में कीमतों का दबाव साफ नजर आ रहा है।

नई कीमतें यूजर्स के जेब पर असर डाल सकती हैं। अब देखना यह होगा कि बढ़ी हुई फीस के बावजूद यूजर्स इस सर्विस को अपनाते हैं या फिर सस्ते विकल्पों की ओर रुख करते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अंतरिक्ष में iPhone की एंट्री, जानिए NASA ने क्यों लिया यह फैसला
Previous Story

अंतरिक्ष में iPhone की एंट्री, जानिए NASA ने क्यों लिया यह फैसला

Latest from Apps

Don't Miss