YouTube Premium Lite हुआ और दमदार...जानिए कैसे?

YouTube Premium Lite हुआ और दमदार…जानिए कैसे?

4 mins read
88 views
February 25, 2026

YouTube Premium Lite: ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग की दुनिया में YouTube ने अपने किफायती Premium Lite प्लान को और आकर्षक बना दिया है। अब इस प्लान में बैकग्राउंड प्ले और वीडियो डाउनलोड जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं, जिससे कम कीमत में ज्यादा वैल्यू मिलने लगी है। तो आइए जानते हैं यूजर्स के लिए कितने फायदेमंद साबित होनेवाली है।

YouTube यूजर्स के लिए जरूरी खबर… कम दाम में ज्यादा सुविधा! YouTube Premium Lite अब देने जा रहा है जबरदस्त सुविधा। जानिए विस्तार से।

क्या मिलेगा और क्या नहीं?

Premium Lite ज्यादातर नॉन-म्यूजिक वीडियो से विज्ञापन हटा देता है। लेकिन यह पूरी तरह एड-फ्री अनुभव नहीं देता। YouTube Music पर अभी भी विज्ञापन रहेंगे। वहीं Shorts में भी एड दिखाई देंगे। यानी यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होनेवाली है जो म्यूजिक की बजाय सामान्य वीडियो कंटेंट ज्यादा देखते हैं।

Premium प्लान से कितना अलग?

दूसरी ओर, YouTube Premium सभी वीडियो, म्यूजिक समेत से विज्ञापन हटा देता है। इसके साथ Jump Ahead, Queueing और Continue Watching जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। जिससे यूजर्स को  देखने का अलग ही आनंद मिलता है।

READ MORE–  अब आप तय करेंगे क्या सुनाएगा Spotify, ला रहा जबरदस्त फीचर

महंगे प्लान तक सीमित थे फीचर्स

अब तक बैकग्राउंड में वीडियो चलाने और ऑफलाइन डाउनलोड करने का विकल्प केवल YouTube Premium सब्सक्राइबर्स को मिलता था। अमेरिका में Premium Lite की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह है। वहीं फुल Premium प्लान के लिए 13.99 डॉलर प्रति माह चुकाने पड़ते हैं। नए अपडेट के बाद Lite प्लान और भी प्रतिस्पर्धी हो गया है।

READ MOREAI Impact: AMD-Meta की 60 बिलियन डॉलर डील

रोलआउट शुरू, लेकिन इंतजार बाकी

YouTube ने बताया है कि Premium Lite में जोड़े गए नए फीचर्स का रोलआउट शुरू हो चुका है। हालांकि, सभी सब्सक्राइबर्स तक यह अपडेट पहुंचने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि क्या यह कदम ज्यादा यूजर्स को Lite प्लान की ओर आकर्षित कर पाता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI में अरविंद केसी की एंट्री, संभालेंगे वैश्विक भर्ती की जिम्मेदारी
Previous Story

OpenAI में अरविंद केसी की एंट्री, संभालेंगे वैश्विक भर्ती की जिम्मेदारी

चीन-को-
Next Story

चीन को अभी नहीं मिली Nvidia की H200 AI चिप!

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon