: घंटों ठप रहा YouTube, दुनियाभर में यूजर्स परेशान!

घंटों ठप रहा YouTube, दुनियाभर में यूजर्स परेशान!

4 mins read
270 views
February 18, 2026

YouTube Outage: बुधवार सुबह लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक बाधित हो गईं, जिससे भारत समेत कई देशों में यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो स्ट्रीमिंग रुक गई और लाखों लोग अपने पसंदीदा कंटेंट तक पहुंच नहीं बना सके। कुछ घंटों बाद सर्विस बहाल कर दी गई। लेकिन इस दौरान वैश्विक स्तर पर बड़ा असर देखने को मिला। हालांकि अभी तक किन कारणों से ठप हुई इसके बारे में आधिकारिक ब्यान नहीं आए हैं।

YouTube की सेवाएं अचानक हुई ठप…भारत सहित दुनियाभर में लाखों यूजर्स हुए प्रभावित हुए। अ कुछ घंटों बाद सर्विस बहाल कर दी गई।

Something Went Wrong मैसेज से बढ़ी परेशानी

YouTube Outage के दौरान यूजर्स को स्क्रीन पर Something went wrong एरर मैसेज दिखाई दे रहा था। न तो होमपेज सही से लोड हो रहा था और न ही वीडियो प्ले हो पा रहे थे। ऐप और वेबसाइट दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ दिक्कत आने से यूजर्स असमंजस में पड़ गए कि आखिर समस्या उनके डिवाइस में है या सर्वर में।

READ MOREबिहार ने 468 करोड़ के MoU साइन किए, AI सेंटर और IIT पटना पर फोकस

सोशल मीडिया पर #YouTubeDown हुआ ट्रेंड

जैसे ही लोगों को समस्या का अहसास हुआ, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर शिकायतों की बाढ़ आ गई। #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा और हजारों यूजर्स ने स्क्रीनशॉट साझा कर अपनी परेशानी जाहिर की। इसके बाद YouTube की टीम ने आधिकारिक पोस्ट जारी कर बताया कि वे समस्या की जांच कर रहे हैं और जल्द समाधान दिया जाएगा।

READ MOREEdge 70 खरीदना अब पड़ेगा भारी…जानें कितने रूपए तक हुए मंहगे

डाउन डिटेक्टर पर शिकायतों की भरमार

मॉनिटरिंग वेबसाइट Down detector के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में लगभग 2.8 लाख से अधिक लोगों ने आउटेज की शिकायत दर्ज कराई। वहीं भारत में भी हजारों यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि उन्हें वीडियो देखने और ऐप एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। इससे साफ हो गया कि यह समस्या किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

India AI Impact Summit में पेश हुआ Sarvam Kaze, एक ऐसा स्मार्टग्लास जो AI को स्क्रीन से निकालकर दैनिक जीवन में लाने की बड़ी कोशिश. जानिए इसकी खूबियां।
Previous Story

भारत के AI चश्मे पर टिक गई दुनिया की नजर…आप भी जान लीजिए खासियत

India AI Impact Summit 2026: जानें जरूर अपडेट
Next Story

India AI Impact Summit 2026: जानें जरूर अपडेट

Latest from Tech News

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

Supply Chain Cyber Attack:  डिजिटल दुनियां के इस दौर में  साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। जिसको लेकर विश्वभर में चिंता
Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss