WhatsApp ने AI Meta में किया बड़ा बदलाव, देखें क्या है अपडेट

5 mins read
1.2K views
Meta
March 10, 2025

अगर आप WhatsApp यूजर हैं तो आपको नया फीचर अपडेट बहुत पसंद आएगा। इसमें आपको कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जिससे आपको काफी फायदा होगा।

WhatsApp Meta AI : WhatsApp अपने AI को और अच्छा बनाने के लिए नए फीचर के साथ तैयार है। यह अपडेट Meta AI को ग्रुप चैट में इंटीग्रेट करेगा, जिससे ग्रुप चैट पहले से कई ज्यादा स्मार्ट और आसान हो जाएगी। बता दें कि पहले यह पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करता था, लेकिन अब यह आपको ग्रुप चैट में भी अच्छी चैटिंग और सवालों के जवाब देने में हेल्प करेगा।

WABetaInfo के मुताबिक, WhatsApp Android Beta अपडेट वर्जन 2.25.6.10 रोल आउट कर रहा है। यह ग्रुप चैट में AI-जेनरेटेड इमेज बना सकता है। हालांकि, यह सिर्फ ग्रुप चैट आइकन ही बना सकता है। इसके अलावा अब आप Meta AI चैट विजेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है अपडेट

WhatsApp के नए फीचर में आप ग्रुप चैट के लिए AI आधारित प्रोफाइल पिक्चर बना सकते हैं। यह तब के लिए अच्छा है, जब आपको ग्रुप आइकन के लिए कुछ अच्छा नहीं मिल पा रहा हो। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से ग्रुप आइकन के लिए खास निर्देश शेयर कर सकते हैं। Meta AI ग्रुप चैट में ट्रिप भी प्लान कर सकता है। वहीं, यह आपकी प्रेजेंटेशन बनाने में भी मदद कर सकता है। chatbot केवल उन्हीं मैसेज को पढ़ेगा, जो फीड में हैं। इससे आपकी दूसरी चैट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ऐसे करें यूज

  • किसी भी ग्रुप का आइकन खोलें।
  • पेंसिल आइकन पर क्लिक करें।
  • Create AI Image का ऑप्शन दिखेगा। अब Meta AI प्रॉम्प्ट स्क्रीन खुलेगी।
  • यहां आप जिस आइकन को बनाना चाहते हैं उसका प्रॉम्प्ट डाल सकते हैं।
  • आप AI जनरेटेड फोटो में से कोई एक चुन सकते हैं।

क्या है AI विजेट

आप बिना WhatsApp के भी AI चैटबॉट का यूज कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म ने 2.25.6.14 beta अपडेट में नया Meta AI विजेट जोड़ा है। इसे आप होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं।

Meta AI विजेट कैसे करें यूज

आपको WhatsApp खोले बिना AI चैटबॉट से चैट करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है। विजेट में Ask Meta AI, कैमरा और वॉयस जैसे ऑप्शन मिल रहे हैं। आप टेक्स्ट, फोटो और ऑडियो के जरिए AI से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। जो लोग WhatsApp का स्टेबल वर्जन यूज कर रहे हैं, उन्हें WhatsApp खोलकर Meta AI फ्लोटिंग एक्शन बटन पर क्लिक करके Meta AI चैटबॉट तक पहुंचना होगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Champions Trophy 2025
Previous Story

ICC Champions Trophy 2025: Google ने अलग अंदाज में भारत को दी बधाई

पूरी दूनिया में X हुआ डाउन, लोगों ने की शिकायत
Next Story

पूरी दूनिया में X हुआ डाउन, लोगों ने की शिकायत

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss