बिना अकाउंट के WhatsApp पर कैसे चैट करें, यहां जानें

बिना अकाउंट के WhatsApp पर कैसे चैट करें, यहां जानें

4 mins read
95 views
March 19, 2026

WhatsApp Guest Chats: WhatsApp एक ऐसा फीचर ला रहा है जो आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि अब तुम किसी ऐसे इंसान से भी WhatsApp पर बात कर सकते हो, जिसके फोन में WhatsApp ही नहीं है। जी हां आपने सही पढ़ा है। इस फीचर का नाम Guest Chats है और अभी यह कुछ Android और iOS बीटा यूजर्स के लिए टेस्ट हो रहा है।

WhatsApp ला रहा है Guest Chat फीचर, अब बिना ऐप डाउनलोड किए भी कर सकते हो चैट, जानें यह कैसे काम करता है।

ये काम कैसे करता है?

इस फीचर को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले WhatsApp में जाकर एक इनवाइट लिंक बनाना होगा फिर उस लिंक को SMS, email या किसी भी दूसरे ऐप से दूसरे बंदे को भेजें। इसके बाद सामने वाला उस लिंक को अपने ब्राउजर में खोलेगा। इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे WhatsApp डाउनलोड करो या गेस्ट की तरह बिना ऐप के चैट करो। अगर वो गेस्ट वाला ऑप्शन चुनता है, तो WhatsApp Web पर सीधे चैट खुल जाएगी। खाबस बात यह है कि आपकी यह चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगी।

READ MORE: इस देश में बंद हुआ WhatsApp, Max सुपर ऐप से बढ़ी चिंता

गैस्ट चैट में आप क्या-क्या नहीं कर सकते?

  • ग्रुप चैट नहीं होगी।
  • फोटो, वीडियो, स्टिकर नहीं भेज सकते।
  • वॉयस या वीडियो कॉल नहीं कर सकते हैं।
  • अगर 10 दिन तक कोई मैसेज नहीं हुआ, तो चैट खुद-ब-खुद एक्सपायर हो जाएगी।

इसमें कोई खतरा भी है क्या?

गेस्ट यूजर वेरिफाइड नहीं होता, तो कोई भी उसमें घुस सकता है इसलिए लिंक शेयर करते वक्त थोड़ा सोचकर करो। हालांकि, किसी गेस्ट को ब्लॉक करना उतना ही आसान है जितना नॉर्मल कॉन्टैक्ट को।

READ MORE: WhatsApp Plus में मिलेंगे नए थीम, खास रिंगटोन और 20 पिन चैट

WhatsApp ऐसा क्यों कर रहा है?

WhatsApp का असली मकसद है नए यूजर्स लाना। आपको बता दें कि बहुत लोग हैं, जो ऐप डाउनलोड करने से बचते हैं। यह फीचर उन्हें एक झलक देता है WhatsApp की, बिना कुछ इंस्टॉल किए।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

𝗔𝗜 स्लॉप कंटेंट के खिलाफ नई 𝗩𝗶𝗲𝘄𝗲𝗿 𝗙𝗲𝗲𝗱𝗯𝗮𝗰𝗸 सुविधा लॉन्च!
Previous Story

AI स्लॉप कंटेंट के खिलाफ नई Viewer Feedback सुविधा लॉन्च!

सैम ऑल्टमैन ने पुराने कोडर्स को किया सलाम
Next Story

सैम ऑल्टमैन ने पुराने कोडर्स को किया सलाम

Latest from Apps

Don't Miss