WhatsApp पर अब बिना नंबर लिए कर सकेंगे पसंदीदा लोगों से बात!

WhatsApp पर अब बिना नंबर लिए कर सकेंगे पसंदीदा लोगों से बात!

6 mins read
1.1K views
June 3, 2025

अगर कोई व्यक्ति जो आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है, वो WhatsApp पर आपको सर्च करेगा, तो उसे आपका मोबाइल नंबर नहीं, सिर्फ username दिखाई देगा।

WhatsApp New Feature: WhatsApp आज हर किसी के फोन में जरूरी ऐप बन चुका है। चैट करना हो, फोटो या वीडियो भेजने हों, या फिर किसी से वीडियो कॉल WhatsApp हर काम आसान बना देता है। यही वजह है कि कंपनी समय-समय पर इसमें नए फीचर्स जोड़ती रहती है। अब एक नया प्राइवेसी फीचर आने वाला है, जिसकी मदद से आप बिना मोबाइल नंबर बताए भी किसी से बात कर सकेंगे।

क्या है ये नया फीचर?

WhatsApp अब एक ऐसा फीचर लाने वाला है, जिसमें आप अपना Username बना सकेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि अब किसी को अगर आपसे WhatsApp पर बात करनी है, तो उसे आपके मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होगी। वो सिर्फ आपके Username से आपको खोज सकता है और बात कर सकता है। ये सिस्टम कुछ-कुछ Telegram और Instagram जैसा होगा, जहां लोग एक खास नाम (Username) से जाने जाते हैं, न कि मोबाइल नंबर से। ये फीचर अभी टेस्टिंग में है और जल्द ही सबके लिए उपलब्ध हो सकता है।

Username कैसे काम करेगा?

  • WhatsApp की सेटिंग में जाकर एक यूनिक Username सेट कर सकेंगे।
  • इस Username में छोटे अक्षर (small letters), नंबर, अंडरस्कोर (\_) और डॉट (.) इस्तेमाल कर सकते हैं
  • Username www से शुरू नहीं हो सकता और इसमें कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है।
  • जैसे ही आप अपना Username सेट करेंगे, स्क्रीन पर एक छोटा सा जश्न भी दिखेगा।
  • अगर आप बाद में Username बदलते हैं, तो आपके कॉन्टैक्ट्स को इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए मिल जाएगी।

मोबाइल नंबर कैसे रहेगा छुपा?

इस फीचर का सबसे खास हिस्सा यही है कि अब अगर कोई नया व्यक्ति आपको WhatsApp पर खोजेगा, तो उसे आपका मोबाइल नंबर नहीं, बल्कि सिर्फ आपका Username दिखाई देगा। इससे आपकी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहेगी और आप सिर्फ उसी से जुड़ पाएंगे जिसे आप चाहें। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हुआ है कि क्या आप अपने पहले से सेव किए हुए कॉन्टैक्ट्स से भी नंबर छुपा सकेंगे या नहीं।-

एक और नया टूल भी आएगा

WhatsApp पर Username बनाने से पहले आप यह भी चेक कर पाएंगे कि वो Username पहले से किसी ने लिया है या नहीं। इसके लिए एक चेकिंग टूल लाया जाएगा, जो सबसे पहले WhatsApp Web पर दिखेगा। हालांकि, WhatsApp ने अभी इसकी कोई लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसकी टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन में चल रही है।

क्यों है यह फीचर खास?

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अपनी पर्सनल डिटेल्स। जैसे मोबाइल नंबर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते, लेकिन फिर भी चैट करना चाहते हैं। इससे आपकी प्राइवेसी और भी मजबूत हो जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

RCB vs PBKS Final IPL 2025 : मोबाइल पर Free में देखिए Live मैच, जानें कैसे
Previous Story

RCB vs PBKS Final IPL 2025 : मोबाइल पर Free में देखिए Live मैच, जानें कैसे

Lava Shark 5G vs Vivo Y19e: कौन सा बेस्ट फोन है? कंपैरिजन से यहां समझें
Next Story

Lava Shark 5G vs Vivo Y19e: कौन सा बेस्ट फोन है? कंपैरिजन से यहां समझें

Latest from Apps

Don't Miss