WhatsApp में आए 4 नए शानदार फीचर, खास होगी बात

WhatsApp में आए 4 नए शानदार फीचर, खास होगी बात

4 mins read
1.2K views
June 2, 2025

WhatsApp का ये नया अपडेट आपके स्टेटस के इस्तेमाल को और भी मजेदार और व्यक्तिगत बनाने वाला है।

WhatsApp New Feature : आज के दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का ऐप नहीं रह गया है, बल्कि ये हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। दुनिया भर में करोड़ों लोग WhatsApp का यूज करते हैं। अब इस ऐप में बड़ा अपडेट आया है, जो उन यूजर्स के लिए बेहद खास है, जो स्टेटस लगाना पसंद करते हैं।

कौन से हैं ये चार फीचर्स

Layout फीचर : अब आपको हर फोटो के लिए अलग-अलग स्टेटस लगाने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp का नया Layout फीचर आपको एक साथ 6 फोटो को एक कोलाज बनाने में लगाने की सुविधा देगा। साथ ही, एडिटिंग टूल्स की मदद से आप फोटो को जूम इन/आउट कर सकते हैं, घुमा सकते हैं या फ्रेम में फिट कर सकते हैं।

  • म्यूजिक स्टीकर: WhatsApp अब आपको आपके पसंदीदा गानों को सीधे स्टेटस में जोड़ने की सुविधा दे रहा है। खास बात ये है कि ये गाना म्यूजिक स्टीकर के रूप में दिखेगा। यानी अब सिर्फ लिखना नहीं, सुनाना भी होगा।
  • फोटो को स्टीकर में बदलें: अगर आपके पास कोई दिलचस्प फोटो है, तो अब आप उसे WhatsApp स्टेटस में सीधा स्टीकर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एडिटिंग का ऑप्शन भी होगा, ताकि आप फोटो का शेप और फ्रेम अपनी पसंद से सेट कर सकें।
  • Add Yours स्टीकर: WhatsApp ने एक नया और दिलचस्प फीचर Add Yours स्टीकर भी पेश किया है। आप कोई सवाल या फोटो लगाकर अपने दोस्तों को उस पर जवाब देने का न्योता दे सकते हैं। जब दोस्त जवाब देंगे, तो वे भी उसी थीम को अपने स्टेटस में शेयर कर सकेंगे।
  • कब मिलेंगे ये फीचर्स: WhatsApp ने बताया है कि ये नए फीचर्स आने वाले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किए जाएंगे। अगर आपने WhatsApp को अपडेट नहीं किया है, तो सबसे पहले ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Fingerprint, Face Unlock या Passcode कौन है सिक्योरिटी का बादशाह?
Previous Story

Fingerprint, Face Unlock या Passcode कौन है सिक्योरिटी का बादशाह?

Missing Phone
Next Story

खोया मोबाइल फोन अब मिलेगा वापस, जानिए कैसे करें रिकवर

Latest from Apps

Don't Miss