Telegram UI Redesign: Telegram ने अपने Android ऐप को बड़ा विजुअल अपडेट दिया है और अब इसका डिजाइन काफी हद तक iOS वर्जन जैसा दिखने लगा है। नया इंटरफेस ‘लिक्विड ग्लास’ स्टाइल से प्रेरित है, जिसमें ट्रांसपेरेंट पैनल, स्मूद नेविगेशन और नीचे की तरफ नया नेविगेशन बार शामिल है। पिछले कुछ सालों में Android यूजर्स के लिए यह कंपनी का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव माना जा रहा है।
Telegram के Android ऐप को बड़ा डिजाइन अपडेट मिला है, जिसमें नया लिक्विड ग्लास लुक, नीचे नेविगेशन बार और AI समरी फीचर शामिल हैं, जानिए कैसे यह अपडेट ऐप को पहले से ज्यादा मॉडर्न और यूजर फ्रेंडली बनाता है।
यह बदलाव अचानक नहीं आया है। Telegram 2025 के अंत से ही ऐप के लुक पर काम कर रहा था। अब लेटेस्ट वर्जन 12.4.0, जो Google Play Store पर रोलआउट हो रहा है, Android ऐप को iOS जैसा अनुभव देता है। अपडेट करते ही यूजर्स को क्लीन, मॉडर्न और ज्यादा प्रीमियम इंटरफेस नजर आता है। इससे पहले iOS पर भी इसी तरह का अपडेट आया था, जिसमें ट्रांसपेरेंट इफेक्ट और लाइट बेंडिंग विजुअल्स जोड़े गए थे।
नीचे आया नेविगेशन बार
इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव पुराने हैमबर्गर साइड मेन्यू का हट जाना है। उसकी जगह अब स्क्रीन के नीचे चार टैब वाला नेविगेशन बार दिया गया है, बिल्कुल iOS की तरह। इन टैब्स के जरिए यूजर सीधे Chats, Contacts, Settings और Profile के बीच स्विच कर सकते हैं।
इससे बार-बार ऊपर स्क्रॉल करने या मेन्यू खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और ऐप इस्तेमाल करना पहले से तेज लगता है। हालांकि, लंबे समय से Android यूज करने वाले लोगों को शुरुआत में थोड़ा अलग लग सकता है क्योंकि साइड मेन्यू अब पूरी तरह हटा दिया गया है।
READ MORE: Telegram के फाउंडर ने फ्रांस की खुफिया एजेंसी पर लगाया सेंसरशिप का आरोप
कुछ फीचर नई जगह पर शिफ्ट
कुछ जरूरी ऑप्शन अब दूसरी जगह मिलेंगे। इसी मेन्यू में Dark Mode और Saved Messages जैसे फीचर भी शिफ्ट कर दिए गए हैं। इंटरफेस अब कम भरा-भरा लगता है, लेकिन यूजर्स को नई जगहें याद करने में थोड़ा समय लग सकता है।
READ MORE: Telegram के CEO ने WhatsApp यूजर्स को कहा ‘Braindead’
लिक्विड ग्लास लुक और AI फीचर
लाइट मोड में ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन सबसे ज्यादा आकर्षक लगता है। हल्के ब्लर और ट्रांसपेरेंट पैनल ऐप को प्रीमियम फील देते हैं, जो काफी हद तक Apple के डिजाइन स्टाइल से प्रेरित है। Telegram का मकसद साफ Android और iOS पर एक जैसा अनुभव देना है।
