Signal का नया अपडेट बना Microsoft का सिरदर्द, चैट्स रहेंगी 100% प्राइवेट

6 mins read
648 views
Windows 11
May 23, 2025

Signal ने Windows 11 यूजर्स के लिए अपने डेस्कटॉप ऐप का एक नया और बेहद जरूरी वर्जन लॉन्च किया है।

Signal New Update For User Privacy: आज के डिजिटल दौर में हर कोई चाहता है कि उनकी बातचीत प्राइवेट रहे। खासकर जब बात मैसेजिंग ऐप्स की आती है। लोग उन्हीं ऐप्स पर भरोसा करते हैं, जो उनकी बातचीत को सेफ रख सकें। ऐसे में Signal ने सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम उठाया है, खासतौर पर Windows 11 यूजर्स के लिए। दरअसल, Signal ने अपने डेस्कटॉप एप के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिसमें ‘स्क्रीन सिक्योरिटी’ नाम का एक खास फीचर जोड़ा गया है। ये फीचर Microsoft के विवादित Recall फीचर से आपकी चैट को बचाता है।

Recall फीचर है क्या?

Recall, Windows 11 में आने वाला एक नया AI फीचर है, जो आपके कंप्यूटर की स्क्रीन का हर कुछ सेकेंड में स्क्रीनशॉट लेता है और उन्हें एक डाटा बेस में सेव करता है। इसका मकसद होता है कि आप बाद में किसी वेबसाइट, ईमेल या चैट को आसानी से याद कर सकें। सुनने में ये सुविधाजनक लगता है, लेकिन प्राइवेसी के तौर पर ये फीचर काफी खतरनाक हो सकता है।

Signal का जवाब Screen Security

Signal ने इस खतरे को समझते हुए अपने डेस्कटॉप वर्जन में एक खास फीचर जोड़ा है स्क्रीन सिक्योरिटी, जो डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है। यानी कि अब अगर कोई Recall जैसा फीचर Signal ऐप का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करेगा, तो उसे कुछ भी नजर नहीं आएगा। स्क्रीन बस काली दिखेगी या ब्लर हो जाएगी। Signal के डेवलपर जोशुआ लुंड ने कहा है कि Microsoft ने पिछले 1 साल में कई बदलाव किए हैं, लेकिन नया Recall फीचर अभी भी उन ऐप्स में दिख रहे कंटेट को खतरे में डाल रहा है, जो प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हैं जैसे कि Signal।

कैसे करता है काम?

यह Screen Security फीचर DRM (Digital Rights Management) टेक्नोलॉजी पर आधारित है। वही टेक्नोलॉजी जिसका इस्तेमाल Netflix और Amazon Prime Video जैसी स्ट्रीमिंग साइट्स करती हैं, ताकि उनकी वीडियो को कोई रिकॉर्ड या स्क्रीनशॉट न कर सके।

Microsoft खुद भी मानता है कि DRM से सुरक्षित कंटेंट को Recall जैसे फीचर्स एक्सेस नहीं कर सकते। इसलिए Signal ने इस तकनीक का इस्तेमाल करके बिना किसी नियम का उल्लंघन किए, यूजर्स की प्राइवेसी को प्राथमिकता दी है।

क्यों है यह जरूरी?

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आपकी हर हरकत रिकॉर्ड हो सकती है, तब Signal जैसा ऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी के लिए आगे आ रहा है। अगर आप Windows 11 इस्तेमाल कर रहे हैं और आपकी बातचीत वाकई में प्राइवेट है, तो ये अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। Signal का ये कदम साफ दिखाता है कि वो सिर्फ बातें नहीं करता, हकीकत में आपकी प्राइवेसी की रक्षा करता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पुराना iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
Previous Story

पुराना iPhone खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

SpaceX
Next Story

Starlink ने रचा इतिहास, SpaceX ने लॉन्च किए 23 नए सैटेलाइट्स

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss